{"_id":"682b95e9ed816973a0069125","slug":"it-is-important-to-connect-the-new-generation-with-the-glorious-history-yogendra-rana-karnal-news-c-18-knl1008-650314-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई पीढ़ी को गौरवशाली इतिहास से जोड़ना जरूरी : योगेंद्र राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई पीढ़ी को गौरवशाली इतिहास से जोड़ना जरूरी : योगेंद्र राणा
विज्ञापन
घरौंडा। महाराणा प्रताप जयंती का राज्य स्तरीय कार्यक्रम 29 मई को सालवन में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम का समाज के लोगों को न्योता देने असंध विधायक योगेंद्र राणा सोमवार को घरौंडा पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन महाराणा प्रताप के जीवन को समर्पित रहेगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ना है। मौके पर राजपूत सभा के प्रधान डॉ. एनपी सिंह, शैंकी राणा, श्रीपाल पूर्व पार्षद, सोहन सिंह राणा, रंगु राणा, बीर सिंह, अनिल चौहान, अक्षय राणा, बिंद्र सरपंच, दीपेंद्र सरपंच कालरम, गुरदीप बीजना, निशांत राणा, रणबीर सिंह मौजूद रहे। संवाद
महाराणा प्रताप का जीवन निष्ठा की मिसाल : योगेंद्र
असंध। विधायक योगेंद्र राणा सोमवार को हलका के बाल राजपुतान गांव में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के स्तरीय कार्यक्रम का न्योता देने पहुंचे। विधायक ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन त्याग, पराक्रम और मातृभूमि के प्रति निष्ठा की मिसाल है। मौके पर उन्होंने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठ जनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और ग्रामीण महिलाओं को 29 मई को राज्यस्तरीय समारोह में शामिल होने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल हमारी संस्कृति और इतिहास को जीवित रखने का प्रतीक है, बल्कि युवाओं को प्रेरित करने का सशक्त माध्यम भी है। मौके पर डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह, सुरजीत सरपंच, अक्षय राणा, जयवीर फौजी, चरण सिंह, शमशेर, सुरेंद्र सरपंच मौजूद रहे। संवाद