फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   It is difficult to live with the scorching heat, silence on the streets

प्रचंड गर्मी से जीना मुहाल, सड़कों पर सन्नाटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
It is difficult to live with the scorching heat, silence on the streets
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह होते ही आसमान से आग बरसने लगती है। बुधवार को भी गर्मी ने खूब पसीना छुड़ाया। लू के थपेड़ों ने पशु-पक्षियों तक को बेहाल कर दिया। सुबह से ही झुलसाने वाली गर्मी का अहसास हुआ। दोपहर में सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसर गया।
हालांकि बुधवार को पिछले 24 घंटे की तुलना में जिले में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई, वहीं न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस वृद्धि दर्ज की गई। आगे भी कई दिन तक रातें गर्म रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग चंडीगढ़ का पूर्वानुमान है कि 10 जून को हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन बूंदाबांदी के आसार नहीं हैं। 13 व 14 जून को भी बादल दिखाई दे सकते हैं। पूर्वानुमान है कि 14 जून तक अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. डीएस बुंदेला के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 42.6 व न्यूनतम 29.0 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी सुबह 35 व दोपहर को 21 प्रतिशत रही। वाष्प दाब 5.9 एमम रहा। हवा की औसत रफ्तार सुबह 1.3 व दोपहर को 5.9 किलोमीटर प्रति घंटा रही। एक दिन पूर्व मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.6 व न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस था। पिछले वर्ष आठ जून को अधिकतम तापमान 39.0 व न्यूनतम 28.1 डिग्री सेल्सियस था।

लगातार पीते रहें पानी
चिकित्सकों का कहना है कि तेज गर्म हवाओं से शरीर में पानी की कमी होने का अंदेशा बना रहता है। डिहाइड्रेशन में आने से पेट की बीमारी सबसे अधिक होती है। इसके साथ ही पानी की कमी से आंखों की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए बार-बार पानी पीते रहें, ताकि किसी तरह की समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed