फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   IT in PG college, B.Com cut-off highest among women

Karnal News: पीजी कॉलेज में आईटी, महिला में बीकॉम की कटऑफ सबसे ऊंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
IT in PG college, B.Com cut-off highest among women
- देर शाम तक असली-नकली में उलझी रही वरियत्ता सूची, आज से जमा होगी फीस, 16 तक ले सकते हैं दाखिला
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने वीरवार को स्नातक की पहली वरियत्ता सूची जारी कर दी है। इस बार पंडित चिरंजीलाल शर्मा पीजी कॉलेज में बीएससी आईटी और राजकीय महिला कॉलेज में बीकॉम की कटऑफ सबसे ऊंची है। जिन विद्यार्थियों का पहली वरियत्ता सूची में नाम आया है। वे आज से फीस जमा कराकर दाखिला ले सकते हैं। फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 16 जुलाई तक है। ऐसे में तीन दिन में विद्यार्थी फीस जमा कराते हुए अपनी सीट को जरूर पक्का करें।

शेड्यूल के अनुसार, 12 जुलाई को वरियत्ता सूची जारी होनी थी, लेकिन देर शाम तक पोर्टल बंद रहा। इसके बाद वीरवार को सुबह विभाग की ओर से सूची जारी की गई। लेकिन शाम को विभाग की ओर से इस सूची को प्रोविजनल करार दिया गया। साथ ही यह कहा कि नई असली सूची शाम पांच बजे के बाद जारी होगी। इस दौरान एक ओर नोटिफिकेशन आया कि सूची उन कॉलेजों की बदलेगी, जिनके यहां सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। ऐसे में देर शाम तक असली और नकली के फेर में वरियता सूची उलझी रही और विद्यार्थी फीस जमा कराकर दाखिला नहीं ले पाए। कुछ कॉलेजों में शाम तक सूची डिस्पले नहीं की जा सकी। तो वहीं जिन कॉलेजों में डिस्पले हुई, वहां भी फेरबदल की संभावना रही।
विज्ञापन


जिले के 20 कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की दाखिला प्रक्रिया चल रही है। जहां अब तक कुल 25 हजार से ज्यादा आवेदन फार्म आए हैं। जबकि जिले के कॉलेजों में 12793 सीटों पर दाखिला दिया जाना है और कक्षा 12वीं की परीक्षा 20701 विद्यार्थियों ने पास की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आवेदन में बीए और कट ऑफ में अलग-अलग कोर्स

आवेदन प्रक्रिया के दौरान केवल बीए में ही रुझान देखा गया था। लेकिन कट ऑफ के समय हर कॉलेज में अलग-अलग उत्साह देखने को मिल रहा है। कहीं बीए तो कहीं बीकॉम की कटऑफ सबसे ऊंची है। डीएवी में बीबीए और निगदू के राजकीय कॉलेज में बीकॉम की कटऑफ सबसे ऊंची रही।




इस कॉलेज की यह रही मेरिट और कटऑफ
राजकीय पीजी कॉलेज सेक्टर-14

कोर्स
कटऑफ
बीएससी आईटी
95.6

बीकॉम

94.2

बीसीए

93.6

बीएससी लाइफ साइंस
92.8

बीए

90.4

बीए अंग्रेजी

89.6

बीएससी फिजिकल साइंस
86.8

बीटीएम

85.4

बीएससी होम साइंस
80.6

बीएमसी

76.4

--

राजकीय महिला महाविद्यालय रेलवे रोड

कोर्स कटऑफ
बीकॉम
94.4

बीए ऑनर्स
91.8

बीए
91

बीसीए
96

बीबीए
90.4

बीएससी
86

--

डीएवी पीजी कॉलेज

कोर्स कटऑफ
बीबीए
91

बीकॉम
90.6

बीसीए
83.2

बीए
82.6

बीएमसी
74.2

--

राजकीय महाविद्यालय निगदू

कोर्स कटऑफ

बीकॉम
73

बीए
72.4



आज से फीस जमा कराने के लिए पोर्टल पर लिंक खुल जाएगा। विद्यार्थी ऑनलाइन फीस भी जमा करा सकते हैं। जिन विद्यार्थियों का पसंदीदा कॉलेज में नंबर आया है, वे 16 जुलाई तक दाखिला जरूर लें, इसके बाद इस मेरिट लिस्ट को मान्य नहीं किया जाएगा। -डॉ. रेखा त्यागी, प्रिंसिपल, पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed