फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   israil, president, taday in ghraunda

इस्राइल के राष्ट्रपति आज आएंगे घरौंडा

Fri, 18 Nov 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल Updated Fri, 18 Nov 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
इस्राइली राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन के शुक्रवार को सब्जी उत्कृष्टता केंद्र में दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। प्रशासन का दावा है कि इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके साथ अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। बागवानी विभाग के निदेशक व पुलिस अधीक्षक ने वीरवार को केंद्र में स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को कई जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बागवानी विभाग के निदेशक डॉ. अर्जुन सिंह सैनी, पुलिस अधीक्षक पंकज नैन, डीएसपी सुरेंद्र भौरिया, एसडीएम योगेश कुमार व सिटी मजिस्ट्रेट सुधांशु गौतम ने केंद्र में तैयारियों का जायजा लिया। जहां बागवानी विभाग के निदेशक डॉ. अर्जुन सिंह सैनी ने विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए, वहीं एसपी पंकज नैन ने पुख्ता सुरक्षा इंतजाम का ध्यान में रखते हुए पुलिस अधिकारियों की ड्यूटियां लर्गाईं। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। बागवानी विभाग के निदेशक अर्जुन सिंह सैनी ने बताया कि रूवेन रिवलिन 14 से 21 नवंबर तक भारत के दौरे पर हैं और इस दौरान सब्जी उत्कृष्टता केंद्र में भी उनका दौरा है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति के साथ-साथ प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ सहित अन्य कई नेता शिरकत करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा को लेकर केंद्र को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया है। केंद्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मचारी तैनात हैं। इसके साथ ही घरौंडा के विभिन्न चौराहों और चौकों पर भी पुलिस की गाड़ियां तैनात हैं।


हेलीकॉप्टर से मधुबन अकादमी में लैंड करेंगे राष्ट्रपति
इस्राइली राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन का हेलीकॉप्टर मधुबन अकादमी में लैंड करेगा। इसके बाद उनको गाड़ियों के सुरक्षा घेरे के साथ केंद्र में लाया जाएगा। राष्ट्रपति 11 बजे केंद्र में पहुंचेंगे। जहां राष्ट्रपति यादगार पत्थर का शिलान्यास, रुद्राक्ष पौधारोपण कर केंद्र की उपलब्धियों के बारे में जानकारी हासिल करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed