फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Israel, president, vegetable centre, toor, israel president toor, karnal

इजराइली तकनीक अपनाने में हरियाणा अग्रणी : रूवेन रिवलिन

Sat, 19 Nov 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Sat, 19 Nov 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Israel, president, vegetable centre, toor, israel president toor, karnal
इजराइल के राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन - फोटो : अमर उजाला

बागवानी, सामरिक, सिंचाई, कृषि, व्यापार तथा संस्कृति को बढ़ावा देने के क्षेत्र में भारत और इजराइल संयुक्त रूप से काम कर रहे हैं। दोनों सरकारों के संबंध बहुत मधुर है। दोनों देश न केवल सरकारी स्तर पर आगे बढ़ रहे हैं, बल्कि दोनों देशों के लोग भी एक दूसरे को अच्छी तरह से समझते हुए व्यापारिक तथा अन्य क्षेत्रों में बेहतरीन काम कर रहे हैं। यह बातें इजराइल के राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन ने शुक्रवार को घरौंडा के सब्जी उत्कृष्टता केंद्र के दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कही।

विज्ञापन


रिवलिन ने कहा कि कृषि, बागवानी सहित अन्य क्षेत्रों में इजराइल के पास बेहतरीन आधुनिक तकनीक है। इस तकनीक को अपनाने में हरियाणा ने भी अच्छी पहल की है। हरियाणा अन्य राज्यों को ऐसी उच्च तकनीक सिखाने की क्षमता रखने लगा है। उन्होंने कहा कि अन्य क्षेत्रों में भी इजराइल सरकार भारत का सहयोग कर रही है। दुनिया के दूसरे देशों को भी चाहिए कि वे आधुनिक तकनीक का लाभ लेने और उच्च तकनीक अपनाने के लिए आगे बढ़कर काम करें। साथ ही जल संरक्षण व्यवस्था को भी बढ़ावा देने की जरूरत है।
विज्ञापन


यादगार पट्ट का अनावरण किया
राष्ट्रपति रियुवेन रिवलिन ने सब्जी उत्कृष्टता केंद्र में यादगार पट्ट का अनावरण किया। इससे पहले, राष्ट्रपति रिवलिन और उनकी पत्नी निचेमा रिवलिन ने भारत की अध्यात्मिक संस्कृति के प्रतीक रूद्राक्ष का पौधा लगाया। राष्ट्रपति रिवलिन ने इंडो-इजराइल प्रोजेक्ट के सफल आयोजन के लिए प्रदेश सरकार व किसानों को बधाई दी और कहा कि इजराइल की नई तकनीक का लाभ उठाकर हरियाणा आगे बढ़ रहा है। बागवानी के क्षेत्र में प्रदेश में हुए विकास को लेकर भी राष्ट्रपति ने प्रसन्नता व्यक्त की। कहा कि इजराइल प्रौद्योगिकी को अपनाने के लिए हरियाणा के किसानों ने तेजी दिखाई है और इससे बड़े पैमाने पर बदलाव नजर आया है। इससे पूर्व उन्होंने हाइटेक ग्रीन हाउस का दौरा किया, जहां उन्होंने इंडो-इजराइल तकनीक के माध्यम से किसानों के लिए बीज उत्पादन विधि के बारे में जाना। इसके बाद राष्ट्रपति ने टनल नंबर-5 में जाकर घीया और खरबूजे इत्यादि के उत्पादन संबंधी विषय को लेकर तकनीकी जानकारी सांझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेती के मामले में इजराइल अग्रणी देशों में एक
इस मौके पर कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि इजराइल खेती के मामले में अग्रणी देशों में से एक है। हरियाणा ने इजराइल पद्धति को अपनाया है। इस पद्धति के आधार पर हरियाणा में पांच विभिन्न प्रकार के उत्कृष्टता केंद्रों की स्थापना हो चुकी है, जिनमें सब्जी उत्कृष्टता केन्द्र घरौंडा, फल उत्कृष्टता केंद्र लाडवा, कुरुक्षेत्र के रामनगर में मधुमक्खी पालन उत्कृष्टता केंद्र, सिरसा के मंगियाना गांव में फल उत्कृष्टता केंद्र, हिसार में डेयरी फार्मिंग उत्कृष्टता केंद्र शामिल है। उन्होंने कहा कि झज्जर में जल्द ही फूलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना की जाएगी, इसके लिए जमीन का चयन किया जा चुका है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि भारत और इजराइल के संबंध इसी प्रकार मजबूत होते रहेंगे और दोनों देश आपसी सहयोग के साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का यह दौरा हरियाणा स्वर्ण जयंती उत्सव वर्ष के दौरान इंडो-इजराइल कृषि कार्य योजना के तहत उत्कृष्टता केंद्रों के सफल क्रियान्वयन के दृष्टिगत था।

मौके पर ये रहे मौजूद
इस अवसर पर खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कांबोज, मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश सिंह विर्क, हैफेड के चेयरमैन एवं घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण, इजराइल के राजदूत डेनियल कैरमन, भारत के राजदूत पवन कपूर, इजराइल दूतावास में प्रथम सचिव स्पोक्सपर्सन एविगेल सिप्रा, कृषि विभाग के प्रधान सचिव अभिलक्ष लिखी, बागवानी के महानिदेशक डॉ. अर्जुन सिंह सैनी, इंडो-इजराइल प्रोजेक्ट के कृषि सलाहकार डैन अल्फ, आईजी अनिल राव, जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़, पुलिस अधीक्षक पंकज नैन, एडीसी डा. प्रियंका सोनी, एसडीएम योगेश कुमार, नगराधीश सुधांशु गौतम, मिशन डायरेक्टर बीएस सहरावत, बागवानी के संयुक्त निदेशक रणवीर सिंह, सब्जी उत्कृष्टता केंद्र घरौंडा के उप-निदेशक सतेंद्र कुमार यादव उपस्थित थे।

पावर प्रजेंटेशन से दिखाया
सब्जी उत्कृष्टता केंद्र में इजराइल के डॉ. डैन अल्फ ने भारत में इजराइल द्वारा चलाये जा रहे बागवानी मिशन तथा अन्य विषयों को पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से दिखाया। दूसरी ओर हरियाणा बागवानी विभाग के महानिदेशक अर्जुन सिंह सैनी ने हरियाणा में भारत और इजराइल के सहयोग से चल रहे बागवानी के कार्यंो के बारे में पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से ही जानकारी दी। इस मौके पर इजराइली राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन और उनकी पत्नी निचेमा रिवलिन भी उपस्थित थे।

गौड ब्लेस द पिपल ऑफ हरियाणा
इजराइल के राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन ने विजिटर रजिस्टर में लिखा कि गौड ब्लेस द पिपल ऑफ हरियाणा। राष्ट्रपति द्वारा लिखा गया यह संदेश हमारी संस्कृति और सभ्यता के पहलुओं को प्रदर्शित और परिभाषित करता है। इस संदेश को काफी लोगों ने पढ़ा और कहा कि राष्ट्रपति हमारी संस्कृति को पहचानते हैं।

पहले हाथ हिलाया, फिर हाथ जोड़े
इजराइल के राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन ने यादगार शिलान्यास पट्ट के अनावरण उपरांत सबसे पहले दोनों हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और फिर दोनों हाथ जोड़कर नमस्ते की। इससे सहज ही ये अनुमान लगाया जा सकता है कि इजराइल के राष्ट्रपति हमारे देश और समाज की संस्कृति और सभ्यता के पहलुओं को भी बारीकी से जानते हैं।  


ढोल की थाप पर झूमते हुए आए राष्ट्रपति
राष्ट्रपति का मधुबन के फुटबॉल स्टेडियम में ढोल नगाड़ों, तासे बाजे के साथ स्वागत किया गया। बीन और तुम्बे के वादन से निकली संगीत की स्वर लहरियों ने पूरे माहौल को सराबोर कर दिया। इस दौरान राष्ट्रपति के साथ आई उनकी पत्नी तथा अन्य अधिकारियों के चेहरे की खुशी देखते ही बनती थी। सबसे बड़ी बात यह रही कि जिस उत्साह के साथ उनका आगमन के समय स्वागत किया गया, उसी उत्साह के साथ फुटबॉल स्टेडियम से ही उन्हें विदा किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed