फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Invitation given for Maharana Pratap Jayanti celebrations

Karnal News: महाराणा प्रताप जयंती समारोह का न्योता दिया

Wed, 28 May 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 28 May 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Invitation given for Maharana Pratap Jayanti celebrations
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिला बार एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को बार रूम में हुई। इसमें असंध विधायक योगेंद्र राणा ने पहुंचकर महाराणा प्रताप जयंती समारोह का न्योता अधिवक्ताओं को दिया।
उन्होंने बताया कि 29 मई को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती असंध के सालवन गांव में राज्य स्तर पर मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। यह कार्यक्रम सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होगा। विधायक राणा ने कहा कि राज्य भर से सर्व समाज के लोग महाराणा प्रताप जयंती समारोह में पहुंचेंगे।
विज्ञापन

वह स्वयं पूरे प्रदेश में जाकर लोगों को न्योता दे रहे हैं। साथ ही राजपूत सभा की टीम भी तैयारियों में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि महापुरुष किसी एक समाज के न होकर संपूर्ण मानव जाति के होते हैं। उन्होंने अधिवक्ताओं से आह्वान कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में समारोह में पहुंचे। इस मौके पर बार एसोसिएशन के प्रधान सुरजीत मढाण, महासचिव नवीन राणा, उपप्रधान नितिन भारद्वाज, संयुक्त सचिव संगीता, सदस्य राजकुमार चौहान, पूर्व प्रधान चांदवीर मढाण, बलदेव राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed