फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Investigation of SDM case started on the orders of Chief Secretary

मुख्य सचिव के आदेश पर शुरू हुई एसडीएम प्रकरण की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Investigation of SDM case started on the orders of Chief Secretary
लघु ‌सचिवालय के सामने धरना सभा को संबोधित करते संयुक्त किसान मोर्चा के नेता सुरेश कौथ।
करनाल। किसानों के गुस्से को शांत करने के लिए आखिरकार एसडीएम प्रकरण की जांच सरकार के आदेश पर शुरू हो गई है। सरकार की ओर से यह आदेश मुख्य सचिव विजय वर्धन के माध्यम से डीसी करनाल निशांत यादव को दिया गया है। डीसी की ओर से इस पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

डीसी ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी, इसलिए अब किसानों को हठधर्मिता छोड़कर बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने में सहयोग करना चाहिए। इस जांच में किसानों को भी शामिल होने का अवसर दिया जाएगा, लेकिन अभी तक किसानों की ओर से इस जांच में शामिल होने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन

उधर किसान नेता एसडीएम के खिलाफ जांच के आदेश को अपनी आधी जीत मान रहे हैं, लेकिन वे इससे संतुष्ट नहीं है।
डीसी निशांत यादव ने कहा कि किसान इस मामले की जांच किसी अन्य स्तर पर करवाना चाहते हैं तो वह मांग भी मानी जा सकती है। किसानों को यह भी विकल्प प्रशासन की ओर से दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन करनाल द्वारा लघु सचिवालय गेट के सामने बैठे किसानों से लगातार बातचीत कर मामले का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। किसी भी जिले का लघु सचिवालय संबंधित जिले का मुख्य प्रशासनिक केंद्र होता है, जहां पर आम आदमी को अपने महत्वपूर्ण कार्यों के लिए आना पड़ता है। ऐसे में करनाल लघु सचिवालय पर किसानों द्वारा धरना देने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन शुरू से ही धरनारत किसानों के साथ बातचीत कर समाधान की कोशिश में है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed