फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Intkal of land of 25 people was registered

Karnal News: 25 लोगों की जमीन का किया इंतकाल दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Intkal of land of 25 people was registered
खुले दरबार में लोगों तहसील संबंधित कार्य करते नायब तहसीलदार सुरेश कुमार। संवाद
निसिंग। उपतहसील कार्यालय में शनिवार को तहसील संबंधित कार्यों के लिए खुला दरबार लगाया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार सुरेश कुमार के नेतृत्व में कानूनगो और हलका पटवारी मौके पर पहुंचे और लोगों की समस्या सुनी। इस दौरान क्षेत्र के करीब 25 लोगों की जमीन का इंतकाल दर्ज कराया गया। नायब तहसीलदार सुरेश कुमार ने बताया कि तहसील संबंधित कार्यों के लिए 31 जनवरी तक हर शनिवार उपतहसील कार्यालय में खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्या सुनी जाएंगी। जिनका मौके पर हल करवाया जाएगा। अभी तक किसी कारण से व्यक्ति का जमीन प्लाॅट का इंतकाल नहीं हो पाया है तो वे शनिवार को खुले दरबार में पहुंचकर इंतकाल दर्ज करवा सकते हैं। मौके पर कानूनगो रमेश कुमार, पटवारी रवि, प्रदीप कुमार, गौरव, बलवान और नंबरदार धर्मपाल बस्तली सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed