फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   interview, Bogus callers reached interview, and returned dispirited, karnal

फर्जी कॉल पर पहुंचीं इंटरव्यू देने, मायूस होकर लौटीं

Mon, 27 Jun 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Mon, 27 Jun 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन

नेशनल रूरल हेल्थ मिशन (एनआरएचएम ) की साइट पर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स और असिस्टेंट के 202 पदों के लिए फर्जी साक्षात्कार तिथि जारी करने का मामला सामने आया है। एनआरएचएम की साइट पर फर्जी साक्षात्कार की तिथि 26 जून 2016 होने की वजह से रविवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों और पंजाब के लुधियाना जिले से उम्मीदवार साक्षात्कार देने पहुंचे, लेकिन कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर उन्हें पूरा मामला फर्जी होने की सूचना मिली। इससे इंटरव्यू देने पहुंचे छात्रों को मायूस होकर लौटना पड़ा। मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर ने इस संदर्भ में कोई भी सूचना कॉलेज की साइट पर प्रकाशित न होने की बात कही है।

विज्ञापन


कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स व असिस्टेंट के पदों के लिए साक्षात्कार देने पहुंची पूजा, सुनीता, सुमन प्रियंका, सुनील व पंकज ने बताया कि एनआरएचएम की साइट पर 26 जून 2016 को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में 202 स्टाफ नर्स व असिस्टेंट के पदों पर डायरेक्ट इंटरव्यू की सूचना जारी की गई थी। उसी सूचना के आधार पर वे मेवात, लुधियाना, रोहतक, झज्जर व हिसार से चलकर साक्षात्कार देने आए हैं, लेकिन यहां आकर पता चला कि मेडिकल कॉलेज की ओर से ऐसा कोई भी इंटरव्यू नहीं रखा गया है और न ही कोई विज्ञप्ति की जारी की गई है। उन्होंने कहा कि एनआरएचएम की साइट पर इस प्रकार की गलत सूचना प्रकाशित करना गलत है, इसके लिए वे कोर्ट से न्याय की मांग करेंगे।
विज्ञापन


वर्जन
कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज की ओर से ऐसा कोई भी इंटरव्यू कॉल नहीं किया है। कॉलेज से संबधित सभी सूचना कॉलेज की वेबसाइट पर अपडेट की जाती हैं, लेकिन ये छात्र एनआरएचएम साइट से सूचना जुटाकर यहां तक पहुंचे हैं। इस मामले की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र कश्यप, डायरेक्टर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed