फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Interstate gang busted for fetal check in car

गाड़ी में भ्रूण जांच करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Interstate gang busted for fetal check in car
स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीमों ने चलती कार में भ्रूण लिंग जांच करने के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जिसमें दो आरोपियों को टीम ने पकड़ लिया। आरोपियों को उत्तर प्रदेश व यमुनानगर के बॉर्डर पर कलानौर के निकट यमुनानगर व कैथल पीएनडीटी की टीम ने संयुक्त रूप से पकड़ा। इसके अलावा गाड़ी चालक और एक अन्य व्यक्ति को भी काबू किया गया है।
विज्ञापन

अंबाला के साहा में भ्रूण लिंग जांच करने के मामले में कैथल की विशेष टीम ने एक गर्भवती महिला को डिकोय बनाकर आरोपियों द्वारा बताई गई जगह पर भेजा। साहा से महिला को एक बोलेरो गाड़ी में बैठाकर आरोपी यमुनानगर होते हुए सहारनपुर की तरफ चल पड़े। उधर, इस मामले में अंबाला के गांव नगला जटान निवासी एक दलाल ने कृष्ण कुमार ने 20 हजार रुपये लिए थे। डिकोय बनाकर भेजी गई महिला ने पहले से ही गाड़ी का नंबर टीम को बताया हुआ था। इसी वाहन में महिला के भ्रूण की जांच की जानी थी।
विज्ञापन

आरोपी जब यमुनानगर की तरफ आए तो चिकित्सकों की विशेष टीम ने यमुनानगर की टीम से संपर्क किया और उन्हें बताया कि अंबाला के साहा से लोग महिला को वाहन में बैठाकर उनके इलाके में दाखिल हो रहे हैं। यमुनानगर स्वास्थ्य महकमे की टीम सतर्क हो गई। इस टीम में डॉ. निशा व नितिश शामिल थे। वाहन का पीछा कर रही कैथल व यमुनानगर की टीमों ने कलानौर के पास पुलिस की मदद से नाकाबंदी करवाई और सहारनपुर की तरफ से आ रही बोलेरो गाड़ी को रोककर उसमें सवार चार लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन, टैबलेट व अन्य सामान मिला। अल्ट्रासाउंड करने वाले की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के गांव चरथावल निवासी शाह आलम के तौर पर हुई। पुलिस सभी को कलानौर चौकी में ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ. पुनीत कालड़ा ने बताया कि आरोपी चलती कार में ही भ्रूण जांच करते थे। आरोपी बॉर्डर के आसपास ही सक्रिय रहते थे ताकि किसी एक तरफ से पुलिस आए तो दूसरे राज्य में भाग जाए। गुप्त सूचना मिलने के बाद अंबाला के साहा से डिकाय महिला को इन दलालों की गाड़ी में सवार करवाया गया था। ड्राइवर व एक अन्य व्यक्ति जो कार में मिले हैं उनसे भी पूछताछ की जा रही है कि कहीं वह इसमें संलिप्त तो नहीं हैं। फिलहाल कृष्ण कुमार व शाह आलम के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed