फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Interlocking work started, two trains cancelled, 10 short terminated, passengers upset

इंटरलाकिंग कार्य शुरू, दो ट्रेनें रद्द, 10 शॉर्ट टर्मिनेट, यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 02:11 AM IST
विज्ञापन
Interlocking work started, two trains cancelled, 10 short terminated, passengers upset
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

घरौंडा/करनाल। रेलवे के दिल्ली मंडल के घरौंडा रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग लगाने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई गाड़ियों को कुरुक्षेत्र और पानीपत से चलकर दिल्ली जाने वाली दो रेलगाड़ियों को 12 फरवरी तक रद्द कर दिया है। दिल्ली मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि 10 अन्य ट्रेनों को शॉट टर्मिनेट कर दिया है। पांच ट्रेनें पानीपत के बीच शॉर्ट टर्मिनेट करके चलाया जाएगा। शॉर्ट टर्मिनेशन के कारण घरौंडा, करनाल सहित रूट की कई रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर ट्रेनें रोके जाने के कारण कई यात्री तो करनाल रेलवे स्टेशन पर ही उतर कर बसों से गंतव्य स्थानों को चले गए।
उत्तर रेलवे ने करनाल जिले में घरौंडा आदि स्टेशनों पर लाइनों की क्षमता बढ़ाने के लिए रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य व पटरी बदलने का कार्य शुरू कर दिया है। घरौंडा में वीरवार से नॉन इंटरलॉकिंग और यार्ड के सभी कांटे भी बदलने का काम शुरू हो गया है। तीन दिन तक चलने वाले इस कार्य में सैकड़ों कर्मचारियों को लगाया गया है। जिससे 110 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली गाड़ियां स्टेशन से 15 किलोमीटर प्रति घंटा चल रही हैं। जिससे कई रेल गाड़ियां प्रभावित हो रही हैं। बिजली के तार व रेलवे ट्रैक को पूरी तरह दुरुस्त किया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार कार्य 13 फरवरी तक चलेगा। जिसमें तीन कांटे व एक सिग्नल आगे ले जाया जाएगा। जिसको लेकर सभी गाड़ियों के ब्रेक लगाना आवश्यक है। उच्चाधिकारियों की देखरेख में कार्य चल रहा है। यार्ड की लंबाई लगभग सवा किलोमीटर है।
विज्ञापन

ये गाड़ियां निरस्त
11 व 12 फरवरी को चलने वाली 04452 कुरुक्षेत्र-दिल्ली जं. और 04451 दिल्ली जं.-पानीपत स्पेशल को निरस्त कर दिया गया है।
आंशिक रूप से निरस्त रेलगाड़ियां
12 फरवरी को यात्रा प्रारंभ करने वाली 04449 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र स्पेशल अपनी यात्रा पानीपत पर समाप्त करेगी। यह रेलगाड़ी पानीपत-कुरुक्षेत्र के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 फरवरी को चलने वाली 11841 खजुराहो-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस पानीपत तक जाएगी। यह रेलगाड़ी पानीपत-कुरुक्षेत्र के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
11 व 12 फरवरी को चलने वाली 11842 कुरुक्षेत्र-खजुराहो एक्सप्रेस कुरुक्षेत्र के बजाय पानीपत से चलाई जाएगी।
कुछ ट्रेनें मार्ग में रोककर चलाईं, कई देरी से चलेंगी
वीरवार को 22451 बांद्रा टर्मिनस-चंडीगढ़ पश्चिम एक्सप्रेस को आदर्श नगर-पानीपत के बीच 60 मिनट रोका गया। 11 फरवरी को चलने वाली 12751 नांदेड-जम्मूतवी एक्सप्रेस को आदर्श नगर-पानीपत के बीच 145 मिनट, 12925 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस को आदर्श नगर-पानीपत के बीच 120 मिनट, 12715 नांदेड-जम्मूतवी एक्सप्रेस को आदर्श नगर-पानीपत के बीच 100 मिनट रोककर चलाया जाएगा। वीरवार को 12550 जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस को जम्मूतवी से दो घंटे विलंब से चलाया गया। 12460 अमृतसर-नई दिल्ली एक्सप्रेस को अमृतसर 11 फरवरी को भी 9 व 10 फरवरी की तरह दो घंटे 15 मिनट विलंब से चलाया जाएगा।
नई बिल्डिंग में जल्द होगा रेलवे का सिस्टम
रेलवे स्टेशन पर नए स्टेशन का भवन बन कर तैयार हो चुका है। नए भवन में भी अलग से सिस्टम जोड़े जा रहे हैं। रेलवे विभाग के अनुसार पहले रेलगाड़ी पैनेल इंटरलॉकिंग सिस्टम से चलती थी लेकिन अब नए भवन में सॉलिड स्टेट सिस्टम लगाए जा रहे हैं। जिसमें दो कंप्यूटर लगाए गए हैं। यदि एक कंप्यूटर खराब हो जाता है तो दूसरे कंप्यूटर से कार्य जारी रहेगा।
लुधियाना से दिल्ली जा रहा था, पहले तो ट्रेन को 30 मिनट कुरुक्षेत्र में रोक दिया, फिर आमीन में भी आधा घंटा रोक दिया। अभी कुछ पता नहीं कब पहुंचेगी। इसलिए करनाल में उतर कर बस से दिल्ली जा रहा हूं।

मृदुल अरोड़ा, रेल यात्री
----
कुरुक्षेत्र से आया हूं, पानीपत जाना है, लेकिन जानकारी मिल रही है कि घरौंडा में रेल ब्लाक लगा हुआ है, इस कारण पहले कुरुक्षेत्र फिर आमीन में ट्रेन रुकी है, इसलिए अब करनाल में ही उतर गया हूं।
दयाराम, रेल यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed