फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Inter zonel youth festiwal closing

अंतरक्षेत्रीय युवा समारोह का रंगारंग समापन

Sat, 09 Nov 2013 12:12 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Sat, 09 Nov 2013 12:12 AM IST
विज्ञापन
Inter zonel youth festiwal closing
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के 36वें सांस्कृतिक युवा समारोह की ओवरआल ट्राफी यमुनानगर जोन की ओर से डीएवी कॉलेज फार गर्ल्स यमुनानगर ने कब्जा किया। जिस भव्यता से इस समारोह का आगाज हुआ था, समापन भी उतना ही रंगारंग रहा।
विज्ञापन


तीन दिन तक चले इस सांस्कृतिक महाकुंभ में कुल 29 विधाओं में केयू के छह जोनों के बीच प्रतिस्पर्धाएं हुईं। इनमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन यमुनानगर जोन की ओर से डीएवी कॉलेज फार गर्ल्स, यमुनानगर का रहा, जबकि रनरअप का खिताब करनाल जोन की ओर से आर्य पीजी कॉलेज पानीपत को मिला।
विज्ञापन


समापन अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे केयू के कुलपति डॉ. डीडीएस संधू ने विजेता प्रतिभागियों को अपने हाथों से पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित किये। इसके पश्चात उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज हमारी संस्कृति पाश्चात्य संस्कृति से प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरत है कि उसे पाश्चात्य संस्कृति से बचाकर उभारने का प्रयत्न करें। कुलपति ने 18 फरवरी 2014 से कुवि में होने वाले अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय युवा समारोह के लिए भी अग्रिम शुभ कामनाऐं दीं।


कुवि कुलसचिव डॉ. केसी रल्हण ने भी विजेताओं को बधाई दी। उनके पश्चात कुवि युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के निदेशक अनूप लाठर ने अंतर क्षेत्रीय युवा समारोह पर विस्तृत रिपोर्ट पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed