{"_id":"68e6b2c8e6293ed882000ac9","slug":"instructions-issued-to-list-health-services-provided-under-suman-yojana-karnal-news-c-18-knl1008-755315-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सुमन योजना के अंतर्गत दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की सूची लगाने के निर्देश किए जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सुमन योजना के अंतर्गत दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की सूची लगाने के निर्देश किए जारी
Thu, 09 Oct 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
करनाल। सुरक्षित मातृत्व आश्वासन यानी सुमन कार्यक्रम के जरिये सरकार मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को शून्य पर लाने की दिशा में काम कर रही है। यह योजना वर्ष 2019 में भारत सरकार ने शुरू की थी, जिसका उद्देश्य हर गर्भवती महिला और नवजात शिशु को सुरक्षित गर्भावस्था, प्रसव और प्रसवोत्तर देखभाल की सुविधा सुनिश्चित कराना है। उपायुक्त उत्तम सिंह ने सभी पंचायतों, जिला परिषदों, सरकारी कार्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में सुमन योजना के अंतर्गत दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की सूची लगाने के निर्देश जारी किए हैं। जिले में 67 आयुष्मान आरोग्य मंदिर शामिल किए गए हैं। इस योजना के तहत नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा की सुविधा उपलब्ध है। संवाद
विज्ञापन