फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Instructions for settlement of two-year-old complaints within five weeks

Karnal News: दो साल पुरानी शिकायतों को पांच सप्ताह में निपटान के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Instructions for settlement of two-year-old complaints within five weeks
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन



करनाल। समाधान प्रकोष्ठ की साप्ताहिक समीक्षा बैठक शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से आयोजित की गई। इसमें श्रम विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन ने दो साल पहले की लंबित शिकायतों का निपटारा पांच सप्ताह के भीतर करने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त योगेश मेहता ने बताया कि जिले में 2024 की 12 शिकायतें लंबित हैं। इनमें से सात को दोबारा खोला गया है। तीन कोर्ट में विचाराधीन हैं। दो शिकायतों पर अभी कार्रवाई की जानी है। एडीसी ने बताया कि अब तक क्रिड से संबंधित 22 और अन्य विभागों से संबंधित 62 शिकायतें लंबित हैं। इनके जल्द निपटारे के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि समाधान शिविरों के जरिये प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों को अधिकारी गंभीरता से लें। इनका निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों को बार-बार री-ओपन न होने दें। समाधान करके शिकायतकर्ता को संतुष्ट करें। इस अवसर पर सीटीएम मोनिका, चीनी मिल की एमडी अदिति, डीएसपी राजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed