{"_id":"64f1024477365a9fa606669b","slug":"instead-of-rectifying-the-shortcomings-the-officers-ignored-them-karnal-news-c-18-knl1031-208206-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: खामियां सुधारने के बजाय अफसरों ने किया नजरअंदाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: खामियां सुधारने के बजाय अफसरों ने किया नजरअंदाज
विज्ञापन
उपायुक्त ने जताई नाराजगी, बोले- राजमार्गों की खामियां पहचानने के बाद भी काम की रिपोर्ट न देना लापरवाही, गंभीरता दिखाएं अधिकारी, सड़कों की हालत सुधारें
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में 22 पुराने बिंदुओं में अभी भी 12 लंबित, 11 नए पर शीघ्र कार्य करने के दिए निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सड़क की खामियां पहचानने के बाद भी उस पर अधिकारियों ने काम नहीं किया, जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यह बात सामने आने पर उपायुक्त अनीश यादव सख्त हो गए। उन्होंने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि खामियां पता चलने पर भी उन्हें दूर न करना काम में लापरवाही है। अधिकारी अपने काम के प्रति गंभीरता दिखाएं और खराब सड़कों की हालत दुरुस्त करें।
वे वीरवार को लघु सचिवालय में समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। नाराजगी उन्होंने उस वक्त व्यक्त की, जब असंध और कैथल मार्ग पर हो रहे हादसों का कारण और समाधान पहचानने के लिए हुए सर्वे की रिपोर्ट आ चुकी है। इस रिपोर्ट में तेज रफ्तार, सड़क की खामियां वजह सामने आई थी, लेकिन समाधान की दिशा में एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी की ओर से कोई कार्य नहीं किया गया। बैठक में कुल 33 बिंदुओं पर चर्चा हुई। एजेंडे में शामिल इन 22 बिंदुओं में से महज 10 पर ही कार्य हुआ पाया गया, अन्य 12 लंबित रहे।
विज्ञापन
इस स्थिति पर उपायुक्त ने निर्देश दिए कि समिति की प्रत्येक बैठक में कम से कम एक महीने का अंतराल होता है। एजेंडा में बताए गए बिंदु पर कार्रवाई करने के लिए यह समय काफी है। इस पर अमल करें, ताकि कोई भी बिंदु लंबित न रहे। समिति को सरकार की ओर से 23 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। जिसे जागरूकता और सड़कों के सुधार संबंधित कार्यों पर खर्च किया जाएगा। बैठक में एडीसी डॉ. वैशाली शर्मा, एसडीएम अनुभव मेहता, एसडीएम अदिति, एसडीएम वीरेन्द्र सिंह ढुल, आरटीए सचिव विजय देशवाल मौजूद रहे। ब्यूरो
एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी की सड़कें खराब
उपायुक्त ने एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी कि वे सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लोगों को बेहतरीन सड़क सुविधाएं मुहैया करवाएं ताकि दुर्घटना से होने वाली मृत्यु दर में कमी आ सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध कटों पर रोक लगाई जाए। अब बरसात का मौसम भी समापन की ओर है, ऐसे में सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने और गड्ढे भरने का कार्य भी जल्द पूरा हो। सड़कों की मरम्मत शुरू की जाए और हर महीने इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
मुगल कैनाल पर काम की रिपोर्ट शून्य
मुगल कैनाल की दोनों तरफ की खराब सड़क का मुद्दा फिर उठा तो उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से जवाब भी मांगा। जब काम की रिपोर्ट शून्य मिली तो उन्होंने सख्ती से कहा कि इस कार्य में बहानेबाजी नहीं चलेगी। निविदा प्रक्रिया पूरी करके काम शुरू कराएं। बैठक में उपायुक्त ने आरटीए और पुलिस से ओवरलोड वाहनों की जांच बढ़ाने के निर्देश दिए। जुलाई में पुलिस ने 11576 चालान करके 25.83 लाख रुपये जुर्माना वसूला। आरटीए ने 402 ओवरलोड वाहनों के चालान करके 1.45 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला।
इन कार्यों के दिए निर्देश
- पश्चिमी यमुना बाईपास के रेलवे अंडरपास के गड्ढे भरे जाएंगे।
- राजीव गांधी प्रतिमा के सामने निर्मल कुटिया चौक के अवैध कट बंद होंगे।
- कर्णेश्वर मंदिर के नजदीक फुटओवर ब्रिज में बिजली की तार ऊपर उठाई जाएगी।
- असंध में जींद चौक पर सीवरेज के ढक्कन की मरम्मत।
- यातायात को सुचारू बनाने के लिए ताऊ देवीलाल चौक मेरठ रोड पर फुट होल की मरम्मत।
- कैथल रोड स्थित पिंगली मोड़ पर फुट होल की मरम्मत।
- करनाल सीमा से लगते एनएचएआई 152 डी की सड़क की मरम्मत।
- करनाल-इंद्री मार्ग पर पड़ने वाले स्कूलों के नजदीक संकेतक लगेंगे।