{"_id":"682cf210cf6a524eb60115c0","slug":"inspired-to-actively-participate-in-nation-building-karnal-news-c-18-knl1008-650997-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। दादूपुर रोड़ान स्थित महर्षि दयानंद राजकीय कन्या महाविद्यालय में मंगलवार को देशभक्ति व राष्ट्रीयता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में देशभक्ति व राष्ट्र सेवा की भावना का विकास करना रहा। प्राचार्या मेजर डॉ. अनीता जून ने देशभक्ति और देश सेवा के महत्व पर प्रेरणादायक व्याख्यान प्रस्तुत किया।
उन्होंने छात्राओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया और कहा कि युवाओं की सकारात्मक सोच और कर्मशीलता से ही देश का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है। छात्राओं ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और देशभक्ति से ओतप्रोत विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या मेजर डॉ. अनीता जून ने की। इस अवसर पर डॉ. अनिल सैनी और विशेष दिवस गतिविधि के प्रभारी डॉ. आशीष सांगवान उपस्थित रहे।