फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Inspired by Maharana Pratap, we gave a befitting reply to Pakistan: Chief Minister

महाराणा प्रताप से प्रेरित होकर पाकिस्तान को दिया करारा जवाब : मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Inspired by Maharana Pratap, we gave a befitting reply to Pakistan: Chief Minister
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। सालवन गांव में वीरवार को राज्यस्तरीय महाराणा प्रताप जयंती समारोह आयोजित किया। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महाराणा प्रताप को नमन करते हुए उन्हें स्वाभिमान, शौर्य और बलिदान के जीवंत प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना के बाद देश में गुस्सा था, हर कोई चाहता था कि पाकिस्तान को जवाब दिया जाएगा। सात मई की रात डेढ़ बजे सैनिकों ने महाराणा प्रताप के विचारों से प्रेरित होकर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था।
उन्होंने स्थानीय विधायक, राजपूत सभा और ग्राम पंचायत की मांग पर करोड़ों के विकास कार्य कराने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप ने न कभी झुकना सीखा और न ही कभी हार मानना। वे हमारे योद्धाओं, शासकों और युवाओं के लिए हमेशा से ही प्रेरणा रहे हैं। जो समाज एवं राष्ट्र अपने महापुरुषों, वीरों व शहीदों को याद करता है, उनका सम्मान करता है, वह सदा समृद्धि और प्रगति की ओर अग्रसर होता है।
विज्ञापन

हमारी सरकार ने संतों-महापुरुषों की जयंतियों को सरकारी स्तर पर मनाने की पहल की। हमें अपने इतिहास को स्वदेशी नजरिये से देखने की आवश्यकता है। विदेशी नजरिये में इतिहास के अंदर कुछ इतिहासकार अकबर को विजयी दिखाते रहे हैं, लेकिन हल्दीघाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप विजय हुए हैं। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार से पहले, केवल अपने परिवारों के महापुरुषों को ही याद किया जाता था, समाज से उन्हें कोई सरोकार नहीं होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने वीर योद्धा महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि महापुरुष पूरे राष्ट्र की धरोहर होते हैं, उनका व्यक्तित्व हमें देशभक्ति, आपसी भाईचारे और एकता की महान परंपराओं को और अधिक मजबूत बनाने के साथ साथ प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रेरणा देता है।


कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप ने समाज व राष्ट्र के लिए जो कार्य किए हैं, युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य को निभाना चाहिए। महाराणा प्रताप के शौर्य का उदाहरण दुनिया के नेता देते हैं। हाल ही में यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा था कि वह महाराणा प्रताप की तरह ही रूस से लड़ेंगे। समारोह में राजस्थान से विधायक रविंद्र भाटी, यूपी से पूर्व सुरेश राणा सहित कई राज्यों के साथ साथ हरियाणा के विभिन्न जिलों से राजपूत समाज के नेता व पदाधिकारी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed