फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Inspector of Food Supply Department arrested for making fake ration card

फर्जी राशन कार्ड बनाने के मामले में खाद्य आपूर्ति विभाग का इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Inspector of Food Supply Department arrested for making fake ration card
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। फर्जी राशन कार्ड बनाने के मामले में सेक्टर 32 थाना पुलिस ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक देवेंद्र मान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस गुरुवार को कोर्ट में पेश करेगी।

सहायक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले अधिकारी रविंद्र जागलान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इंद्रा कॉलोनी के डिपोधारक एवं गांव खराजपुर निवासी विकास शर्मा के माध्यम से चार फरवरी को शिकायत मिली थी, जिसमें उन्होंने विभाग के निरीक्षक देवेंद्र मान पर आरोप लगाया कि उसने पीआर केंद्र पर अपनी नियुक्ति के दौरान फर्जी एसबीपीएल राशन कार्ड तैयार करके जारी किए हैं, इनकी इंद्री के सहायक अधिकारी से जांच कराई गई। तीन मार्च को जांच रिपोर्ट में उन्होंने डीएफएससी को बताया कि जिन 110 राशन कार्ड को फर्जी तरीके से तैयार किया गया है, इन राशन कार्ड धारकों का सरकार की किसी भी सूची में नाम नहीं है। यह सभी राशन कार्ड फरवरी से जून 2020 के दौरान तैयार किए गए। सेक्टर 32-33 थाना से जांच अधिकारी कृष्ण ने बताया कि आरोपी इंस्पेक्टर देवेंद्र मान को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed