फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Inso started crusade

अब इनसो ने शुरू किया धर्मयुद्ध!

Sun, 06 Oct 2013 12:12 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Sun, 06 Oct 2013 12:12 AM IST
विज्ञापन
Inso started crusade
कुरुक्षेत्र में पूर्व उपप्रधानमंत्री देवी लाल के स्वर्ण जयंती समारोह के उपलक्ष्य में इनसो की ओर से शनिवार को कुरुक्षेत्र से युवा चेतना यात्रा की शुरुआत की गई।
विज्ञापन


इस मौके पर इनेलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, पार्टी नेता इनेलो नेता अभय चौटाला, इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला, कर्ण चौटाला, दुष्यंत चौटाला, अर्जुन चौटाला सहित चौटाला परिवार की पूरी युवा पीढ़ी शामिल रही। इनेलो नेताओं ने जनचेतना यात्रा को देवी लाल के न्याय युद्ध की तर्ज नया धर्मयुद्ध करार दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह यात्रा देश में फैले भ्रष्टाचार के खत्म में मील का पत्थर साबित होगी। यात्रा का नेतृत्व दिग्विजय चौटाला कर रहे हैं।

अभय चौटाला ने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के पश्चात कांग्रेस में बिखराव निश्चित है। इन पांचों प्रदेशों में गैर कांग्रेसी दलों की सरकार बनेगी और उसके बाद लोकसभा चुनाव के साथ ही हरियाणा विधानसभा के चुनाव होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। यहां कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा और इनेलो की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसो की युवा चेतना यात्रा के कुरुक्षेत्र से शुभारंभ अवसर पर अभय चौटाला कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। यात्रा को रवाना करने के बाद उन्होंने स्टूडेंट होम में पत्रकारों को संबोधित किया। अभय चौटाला ने कहा कि धर्मभूमि कुरुक्षेत्र में इनेलो की ओर से एक नवंबर को जननायक देवी लाल की जयंती के उपलक्ष्य में ऐतिहासिक सम्मान दिवस रैली होगी।

इस रैली के पश्चात कांग्रेस का उसी प्रकार से अंत होगा, जिस प्रकार धर्मभूमि कुरुक्षेत्र में कौरवों का हुआ था। कांग्रेस का पाप का घड़ा भर चुका है और इसका अंत करने के लिए इनेलो ने इस धर्मभूमि को चुना है।

चलता फिरता संग्रहालय है इस यात्रा में
युवा चेतना यात्रा में चौ देवी लाल के जीवन से जुड़ी चीजें जैसे कुर्सी, मेज, चश्मा, बर्तन, डोंगा, धोती, पगड़ी, जूते, जुराब, निजी डायरी किताबें व इमरजेंसी के दौरान उनके द्वारा जेल में लिखे गए पत्र, फोटो गैलरी, सांसद व विधायक के रूप में चुनाव जीतने पर मिले प्रमाण पत्र और एक वीडियो गैलरी भी है। फोटो गैलरी में चौ देवी लाल के बचपन के दिनों से लेकर जीवन के आखिरी पड़ाव के फोटो, उनके ऐतिहासिक भाषण, शपथ ग्रहण समारोह के प्रमुख वीडियो भी शामिल हैं।  यात्रा के समापन 2 दिसंबर को रोहतक में होगा। समापन समारोह में दस हजार युवा नेत्रदान का संकल्प लेकर विश्व रिकार्ड कायम करेंगे। उन्होंने बताया कि अभी तक सामूहिक तौर पर नेत्रदान का विश्व रिकार्ड 2147 है।

पहले दिन गीता जन्मस्थली पहुंची यात्रा
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्टूडेंट होम से शुरू होने के पश्चात युवा चेतना यात्रा सबसे पहले गीता की जन्मस्थली ज्योतिसर में पहुंची, जहां दिग्विजय चौटाला ने मंदिर में माथा टेका और अन्याय पर न्याय की विजय का संकल्प लिया। गांव वासी जननायक देवी लाल से जुड़ी चीजें देखने के लिए उमड़ पड़े।

वापसी में शांति नगर और दीदार नगर में यात्रा का इनेलो के जिला प्रधान महासचिव संदीप टेका व पार्षद नवनीत टेका के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। बिरला मंदिर से होती हुई यह यात्रा नगर के प्रमुख बाजारों में गई, जहां नगर वासी जननायक देवी लाल से जुड़ी यादें देखने के लिए उमड़ पड़े।

एक नंवबर की रैली के लिए कार्यकर्ता बैठक
एक नवंबर को कुरुक्षेत्र में इनेलो द्वारा आयोजित सम्मान दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर पंजाबी धर्मशाला में जिला इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इनेलो नेता अभय चौटाला व प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने दावा किया कि जननायक देवी लाल के जन्मदिवस पर आयोजित यह रैली एक ऐतिहासिक रैली होगी और भीड़ की दृष्टि से पिछली सभी रैलियों के रिकार्ड तोड़ेगी।


अशोक अरोड़ा ने बताया कि रैली ब्रह्मसरोवर के पूर्वी तट पर आयोजित की जाएगी। इस मौके पर देवी लाल के पुराने साथी स्वतंत्रता सेनानी सरदार देवा सिंह, राम सिंह, कलायत के विधायक रामपाल माजरा, इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव केएल शर्मा, पूर्व मंत्री जसविंद्र सिंह संधू, पूर्व मंत्री बलबीर सैनी, इनसो प्रदेश प्रभारी प्रो. रणधीर चीका सहित अनेक नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed