{"_id":"0dde5d845f61040d5cbfee0b7d566718","slug":"inld-shows-strength-in-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली से इनेलो ने दिखाई ताकत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली से इनेलो ने दिखाई ताकत
कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 01 Nov 2013 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल के 100वें जयंती समारोह में श्रद्धांजलि देने के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि राजनीतिक जीवन के 60 वर्षों में इतनी बड़ी रैली नहीं देखी।
उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों की ये हाजिरी चौधरी देवीलाल को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ कांग्रेस सरकार के खिलाफ रोष और गुस्से का प्रकटीकरण भी है। विपरीत परिस्थितियों के दौर में इनेलो ने आज इस कार्यक्रम को शक्ति प्रदर्शन के रूप में आयोजित किया था।
कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर पर हरियाणा दिवस के अवसर सम्मान दिवस के रूप में यहां ताऊ देवीलाल की जन्म शताब्दी समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बादल ने गैर कांग्रेसी राजनैतिक दलों से कांग्रेस के खिलाफ लामबंद होने की अपील की।
विज्ञापन
बादल ने कहा कि सीबीआई ने उनके इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला को बेवजह जेल में डाला है। उन्होंने गुरुबाणी के शब्द ‘पापी के मारने को, पाप महाबली है’ का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी जुल्मी सरकारें ज्यादा दिनों तक नहीं रहा करती।
उन्होंने कहा कि पंजाब के कांग्रेसी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी उन्हें (प्रकाश सिंह बादल को) उनके बेटे सुखबीर व पत्नी को भी जेल भेज दिया था ताकि बादल परिवार को राजनीतिक तौर पर खत्म किया जा सके।
जेल भेजने वाला तो कहीं दिखाई नहीं देता लेकिन पंजाब के लोगों ने उन्हें पांचवीं बार फिर मुख्यमंत्री बना दिया।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने के लिए एकजुटता की जरूरत पर जोर दिया।
उन्होंने देवीलाल को विपक्षी एकता और देश में गैर कांग्रेसवाद की राजनीति का शंखनाद करने वाले प्रमुख नेता बताया। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी के दौरान कांग्रेस ने विरोधी नेताओं को जेल में बंद किया था और अपातकाल के बाद अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और चौधरी देवीलाल जैसे नेताओं ने देश को कांग्रेस के खिलाफ एकजुट किया था। आज देश में वैसा ही माहौल बन रहा है और कुरुक्षेत्र में उमड़े लाखों लोग यह दिखा रहे हैं कि हरियाणा भी गैर कांग्रेसवाद के लिए अंगड़ाई ले रहा है और सभी एकजुट होकर गैर कांग्रेसवाद की मिसाल को मजबूती से आगे बढ़ाने आए हैं।
हरियाणा के संदर्भ में नकवी ने कहा कि कांग्रेस के नेता (राहुल गांधी) अपने भाषण में अपनी माता, अपने पिता और अपनी दादी का उल्लेख करते हैं लेकिन अपने जीजा का जिक्र करना भूल जाते हैं। राव इंद्रजीत ने जीजा याद कराया तो इन्हें किनारे कर दिया गया।
अभय सिंह चौटाला ने रैली में चौधरी ओमप्रकाश चौटाला संदेश पढ़कर सुनाया। उन्होंने कहा कि वे जेल से विचलित होने वाले नहीं क्योंकि चौधरी देवीलाल भी अनेक बार जेल गए थे और भगवान श्रीकृष्ण का जन्म तो जेल में ही हुआ था। इनेलो प्रमुख ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और निश्चित तौर पर अंतिम जीत सच्चाई की होगी।
अठावले ने भाषण में रखी तुकबंदी
रिपब्लिकन पार्टी और महाराष्ट्र के दलित नेता एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री रामदास अठावले ने अपना भाषण तुकबंदी में दिया। उनके हर व्यंग्यात्मक शेयर पर तालियों की गड़गड़ाहट और हंसी गूंज रही थी। उन्होंने दावा किया कि चौटाला साहब बाहर आएंगे और हुड्डा अंदर जाएंगे। वे बोले मैं आया हूं कुरुक्षेत्र ताऊ देवीलाल को याद करने, और जा रहा हूं कांग्रेस की छुट्टी करने।
मुरली मनोहर जोशी की चिट्ठी लेकर पहुंचे नकवी
इनेलो सम्मान समारोह में भाजपा के शीर्ष नेताओं की उपस्थिति ने राजनैतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी इनेलो की इस रैली में न केवल खुद उपस्थिति हुए, बल्कि भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी की चिट्ठी के माध्यम से उनकी उपस्थिति दर्ज कराई।
जाकिर हुसैन, दलाल व हवा सिंह ने इनेलो में शामिल
आज रैली में बसपा नेता रहे पूर्व विधायक जाकिर हुसैन, राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के पंचायती राज प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. सुरेंद्र दलाल, आल इंडिया यूथ कांग्रेस के चार बार राष्ट्रीय महासचिव रहे चुके पानीपत निवासी हवासिंह भिंजोल ने अपने हजारों समर्थकों के साथ इनेलो में शामिल होने की घोषणा की।
पुलिस की जगह सेवादल ने संभाली कमान : दुष्यंत
रैली के बाद मीडिया सेंटर पहुंचे दुष्यंत चौटाला ने कहा कि रैली में भारी भीड़ आने का पता होने के बावजूद पुलिस-प्रशासन के प्रबंध नाकाफी थे। सड़कों पर जाम न लगे इसके लिए जननायक सेवादल के सदस्यों ने कमान संभाली। सेवादल के सदस्य हरी टीशर्ट और वाकीटाकी के साथ नजर आए।