फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Injured woman dies in hospital

Karnal News: घायल महिला की अस्पताल में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
Injured woman dies in hospital

विज्ञापन
करनाल। सड़क हादसे में घायल महिला की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसमें बाद परिजन भड़क गए और हंगामा करते हुए चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बताते हैं कि बड़ा गांव वासी बजिंद्र सोमवार को अपनी 28 वर्षीय पत्नी रितू को दवाई दिलाने कुंजपुरा गया था। इसी दौरान एक अन्य बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोटें लगी। परिजन महिला को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां से पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। आराेप है कि जब वह महिला को पीजीआई लेकर जा रहे थे तो तभी एक व्यक्ति ने एक निजी अस्पताल में बेहतर इलाज कराने का दावा किया। जिसके कहने पर परिजनों ने महिला को उस अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

महिला के ससुर रामा सैनी, सुरेश व पति बजिंद्र ने आरोप लगाया कि अस्पताल में महिला के इलाज में लापरवाही बरती गई है, जिससे उसकी मौत हो गई। रात के समय महिला चिल्ला रही थी, लेकिन उन्हें देखने तक नहीं दिया गया। उनके साथ धक्का-मुक्की की गई और शव देने से इनकार कर दिया था। उधर, अस्पताल प्रबंधक का कहना है कि 18 हजार रुपये का बिल बना था, परिजनों ने बिल जमा करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed