फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Information given on climate-friendly sugarcane varieties

Karnal News: जलवायु अनुकुल गन्ना किस्मों की दी जानकारी

Mon, 19 Jan 2026 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 19 Jan 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Information given on climate-friendly sugarcane varieties
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। गन्ना प्रजनन संस्थान, क्षेत्रीय केंद्र की ओर से क्लाइमेट स्मार्ट शुगरकेन एग्रीकल्चर विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बिहार राज्य से 40 प्रगतिशील गन्ना किसान भाग ले रहे हैं।
प्रशिक्षण के दौरान किसानों को जलवायु-अनुकूल गन्ना किस्मों, जल संरक्षण तकनीकों, स्वस्थ बीज उत्पादन, समेकित पोषक तत्व प्रबंधन, लवण व क्षारीय प्रभावित मृदाओं में गन्ना उत्पादन की संभावनाओं और वैज्ञानिक गन्ना फार्म प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। साथ ही संस्थान की ओर से विकसित नवीन तकनीकों का प्रायोगिक प्रदर्शन भी कराया जा रहा है।यह प्रशिक्षण जलवायु परिवर्तन की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में गन्ना उत्पादन को टिकाऊ, लाभकारी और पर्यावरण-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के पाठ्यक्रम निदेशक डॉ. एमआर मीणा हैं और सह-निदेशक डॉ. रविन्द्र कुमार व डॉ. पूजा हैं। कार्यक्रम का मार्गदर्शन संस्थान प्रमुख डॉ. एमएल छाबड़ा की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रगतिशील किसानों को वैज्ञानिक व जलवायु-स्मार्ट तकनीकों से जोड़कर गन्ना उत्पादन की उत्पादकता, गुणवत्ता और स्थायित्व में वृद्धि करना है, ताकि किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed