फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Information given about zebra crossing and traffic lightsInformation given about zebra crossing and traffic lights

Karnal News: जेबरा क्रॉसिंग, यातायात लाइटों के बारे में दी जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Information given about zebra crossing and traffic lightsInformation given about zebra crossing and traffic lights
124.. बिना हैल्मेंट स्कूटी चालक को जागरुक करते ट्रेफिक पुलिसकर्मी। प्रवक्ता पुलिस
- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सेक्टर-6 के चौराहों पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सेक्टर 6 के चौराहों पर यात्रियों को रोककर यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। जो राहगीर जेबरा क्रॉसिंग पर वाहन को रोककर खड़े थे, उन्हें जेबरा क्रॉसिंग के नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही ट्रैफिक लाइटों के सिग्नल का पालन करने के बारे में भी बताया गया।

जिला परिवहन अधिकारी विजय देसवाल के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान आरटीए निरीक्षक सुरेंद्र सैनी, सुमित कुमार, यातायात पुलिस के सड़क सुरक्षा प्रभारी अजय कुमार और आईआरएडी प्रोजेक्ट प्रबंधक स्वाति गुप्ता ने लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, इस समय 18 से 30 वर्ष के युवा सड़क हादसों का ज्यादा शिकार हो रहे हैं। करनाल जिला प्रदेश में इस स्थिति में दूसरे पायदान पर है। इसलिए सभी को यातायात नियमों का पालन करते हुए सावधानी से चलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed