{"_id":"6663a35993b79f82600bd654","slug":"information-about-durga-shakti-app-given-to-girl-students-karnal-news-c-18-knl1008-405488-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: छात्राओं को दुर्गा शक्ति एप की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: छात्राओं को दुर्गा शक्ति एप की दी जानकारी
Sat, 08 Jun 2024 05:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 08 Jun 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पुलिस की काउंसलिंग सेल की टीम ने महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय अंजनथली में विद्यार्थियों को जागरूक किया। टीम की इंचार्ज महिला निरीक्षक राजेश लता ने छात्राओं को बताया कि कॉलेज आते-जाते समय किस प्रकार की सावधानी बरतें और यदि कोई व्यक्ति रास्ते में परेशान करता है या पीछा करता है तो उसे सबक सिखाने के लिएपुलिस की सहायता लें।
उन्होंने छात्राओं को डायल 112 व दुर्गा शक्ति एप के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को महिला के अधिकारों के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने यह भी बताया कि यदि विश्वविद्यालय परिसर में कोई उनके साथ रैगिंग करता है, नशीला पदार्थ ऑफर करता है। इसकी सूचना तुरंत अपने टीचरों को दें।
इसके अलावा पुलिस को भी इसकी शिकायत कर सकते हैं। इतना ही नहीं छात्राएं दुर्गा शक्ति फोर्स को भी अपनी परेशानी बता सकती है या फिर कॉल कर पुलिस को सूचना दे सकती हैं। छात्राओं को किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है। पुलिस हर वक्त उनके साथ है। यानी एक कॉल की दूरी पर है।