फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Indri students won in classical and folk dance

Karnal News: शास्त्रीय और लोक नृत्य में इंद्री के छात्रों ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Indri students won in classical and folk dance
- जिला स्तरीय कला उत्सव संपन्न, छह विधाओं में विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग
विज्ञापन


- विजेता प्रतिभागी 26 और 27 दिसंबर को पंचकूला में होने वाले राज्य स्तरीय उत्सव में लेंगे हिस्सा

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से जिला स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें खंड स्तर पर हुई प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। छह विधाओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। शास्त्रीय और लोक नृत्य में इंद्री के छात्रों ने बाजी मारी।

पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुए कार्यक्रम में छह विधाओं में प्रतियोगिता हुई। जिसमें संगीत, गायन, नृत्य, दृश्यकला, क्ले मॉडलिंग और अन्य विधाएं शामिल हैं। शिक्षा अधिकारियों ने बच्चों व अध्यापकों से कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चे अपनी पहचान बनाने के साथ-साथ अपनी संस्कृति के प्रति जुड़ाव तथा अन्य संस्कृतियों को जानने में सहायता मिलती है।
विज्ञापन

जिला स्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम में जिले के प्रत्येक ब्लॉक से प्रथम स्थान रखने वाले 20-20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिला स्तर पर प्रत्येक विधा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 26-27 दिसंबर को पंचकूला में होने वाले राज्य स्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे परिणाम
- शास्त्रीय नृत्य : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंद्री से धीरज

- लोक नृत्य : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंद्री से हर्ष, लड़कियों में राजकीय कन्या मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड से दीपाली

- दृश्य कला 2डी : लड़कों में पीएमश्री राजकीय विद्यालय जुंडला से गौरव, लड़कियों में राजकीय उच्च विद्यालय सेक्टर-13 से खुशी प्रथम

- सोलो एक्टिंग : लड़कों में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नीलोखेड़ी के मुकेश और लड़कियों में मुस्कान प्रथम

- स्थानीय खेल : लड़कों में राजकीय उच्च विद्यालय बलड़ी के अंकित, लड़कियों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरसत की सलोनी प्रथम

- पारंपरिक लोक संगीत : लड़कों में राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करनाल से कपिश चौधरी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाणी से ईशा प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed