फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   incroachment, market, police man, beating, road jam, karnal

अतिक्रमण : पुलिस ने रेहड़ी संचालक को मारा थप्पड़, हंगामा, रोड जाम

Sat, 13 May 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Sat, 13 May 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
incroachment, market, police man, beating, road jam, karnal
मौके पर पहुचे अन्य पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

करनाल शहर के कमेटी चौक पर आम और खरबूजा बेचने वाले एक रेहड़ी वाले को एक सब इंस्पेक्टर ने सड़क से रेहड़ी हटाने को लेकर बीच सड़क पर थप्पड़ जड़ दिया। इससे नाराज आसपास के दुकानदारों ने हंगामा शुरू कर पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क को जाम कर दिया। सिटी थाना एसएचओ ने पहुंचकर लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन


यूपी का रहने वाला श्यामसुंदर शहर में फल बेचने के लिए रेहड़ी लगाता है। श्यामसुंदर ने बताया कि दोपहर को वह सडक़ से जा रहा था तभी एक ग्राहक फल खरीदने लगा। जब वह फल दे रहा था तभी एक एसआई पहुंचा और रेहड़ी हटाने को लेकर तरबूज छीना लिया और थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद दुकानदारों का विरोध बढ़ता देख उक्त पुलिस अधिकारी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा के जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद और सिटी थाने के एसएचओ राजबीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। दोनों ने मिलकर लोगों को समझाया और जाम खुलवाया। करीब दस मिनट तक कमेटी चौक पर जाम की स्थिति रही। इसके बाद स्थानीय लोग रेहड़ी वाले को लेकर सिटी थाने में गए, जहां पर थाना प्रभारी ने घटना से संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को फटकार लगाई। इसके बाद मामला सुलझ गया।
विज्ञापन


पुलिस विभाग चलाएगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
इस हादसे से सबक लेते हुए अब पुलिस विभाग शहर से रेहड़ी वालों को हटाने के लिए अभियान चलाएगा। पुलिस शहर के अंदर सडक़ पर रेहड़ी लगाने वालों पर मुकदमा दर्ज करेगी। सिटी थाना एसएचओ राजबीर सिंह ने कहा कि शुक्रवार को पुलिसकर्मी अतिक्रमण हटा रहे थे। किसी को थप्पड़ नहीं मारा गया, लेकिन लोगों ने पुलिस के अभियान का विरोध शुरू कर दिया। विरोध करने वाले वही लोग थे, जो रेहड़ी वालों से पैसे लेकर अपनी दुकानों के सामने रेहड़ी लगवाते हैं, जिससे सडक़ जाम हो जाती है और हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। अब इन रेहड़ी वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed