फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Increasing drug addiction among the younger generation is a challenge before the society: Acharya Devvrat

युवा पीढ़ी में बढ़ती नशे की लत समाज के सामने चुनौती : आचार्य देवव्रत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Increasing drug addiction among the younger generation is a challenge before the society: Acharya Devvrat
नवनिर्मित सभा स्थल का उद्घाटन करते  गुजरात व महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत । प्रवक्ता
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। गुजरात व महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि भारत के भविष्य को उन्नति की ओर ले जाने के लिए हमें केवल अक्षर ज्ञान तक सीमित नहीं रहना होगा बल्कि बच्चों का शिक्षा के साथ-साथ चारित्रिक, बौद्धिक, शारीरिक विकास करना होगा, उन्हें संस्कारवान बनाना होगा। आज समाज के सामने बड़ी चुनौती यह है कि युवा पीढ़ी में नशे की लत बढ़ रही है। नशा, अंधविश्वास और रासायनिक खेती आज देश व समाज के भविष्य के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने आह्वान किया कि अगर हमें अपनी आने वाली पीढि़यों को सुरक्षित रखना है, तो हमें फिर अपनी वैदिक संस्कृति और प्राकृतिक खेती की ओर लौटना होगा।



राज्यपाल मंगलवार को आर्य सीनियर सेकेंडरी विद्यापीठ बस्तली में स्वास्थ्य एवं प्राकृतिक खेती की चुनौतियां विषय पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। इसमें विशिष्ट अतिथि के तौर पर पुंडरी के विधायक सतपाल जांबा और रोड महासभा के प्रधान बलकार सिंह ने शिरकत की। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। इस मौके पर राज्यपाल ने स्कूल में नवनिर्मित सभा स्थल का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन



पहले अखाड़ों में पसीना बहाते थे हरियाणा के लोग, आज नशा कर रहा उन्हें खोखला
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि कृष्ण आर्य द्वारा कई वर्षों पूर्व रोपा गया यह विद्या का पौधा आज एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है, आज यह संस्थान शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार भी दे रहा है, जहां 2000 से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले हरियाणा के गांवों में अखाड़े होते थे, लोग खेतों में पसीना बहाते थे और समाज में अटूट भाईचारा था। आज युवा नशे की ओर बढ़ रहे हैं, नशा युवाओं को खोखला कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जमीन बंजर होने से बचा सकती है प्राकृतिक खेती
राज्यपाल ने कहा कि आज हमें प्राकृतिक खेती की ओर रुख करना होगा ताकि जमीन को बंजर होने से बचाया जा सके। साल 1960 में जमीन में जो ऑर्गेनिक कार्बन 2 से 2.5 प्रतिशत था, वह आज घटकर मात्र 0.5 प्रतिशत रह गया है। धरती बंजर हो रही है और अंधाधुंध रसायनों के प्रयोग से कैंसर और शुगर जैसी बीमारियों का विस्फोट हो रहा है। इस मौके पर स्वामी नित्यानंद, धर्मबीर आर्य, रामप्रकाश, डॉ राजेंद्र, जगदीश चंद्र आर्य, ऋषि लांबा, हरपाल आर्य, पृथ्वी सिंह, प्रीतम सिंह, जगदीश आर्य, विजय पाल आर्य, कंवलजीत, सीमा आर्य सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed