फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Increased arrivals in the markets caused problems due to moisture

Karnal News: मंडियों में बढ़ी आवक पर नमी से परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Increased arrivals in the markets caused problems due to moisture
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल/ तरावड़ी। जिले की 23 अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों पर मंगलवार तक करीब 3.88 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई। इसमें से 3.11 लाख मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है। इसमें से खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 206101 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 96852 मीट्रिक टन और हरियाणा वेयर हाउसिंग की ओर से 9564 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया। हालांकि गेहूं में नमी अब भी परेशानी बनी है।
करनाल अनाज मंडी की बात करें तो यहां अब तक 6.41 लाख क्विंटल की आवक, 5.70 लाख क्विंटल की खरीद और 4.24 का लाख क्विंटल का उठान हो चुका है। मंगलवार को नीलोखेड़ी के विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने तरावड़ी मंडी का दौरा कर गेहूं की खरीद, उठान और भुगतान व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक ने मौके पर किसानों और आढ़तियों से भी बातचीत की। उन्होंने गेहूं की ढेरियों का निरीक्षण कर गेहूं में नमी की मात्रा को भी जांचा। विधायक के अनुसार मंडी में खरीद व्यवस्था सुचारू ढंग से चल रही है। सरकार द्वारा निर्धारित भाव 2425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जा रहा है और 48 घंटे के भीतर भुगतान भी किया जा रहा है। इस मंडी में खाद्य एवं आपूर्ति तथा हैफेड की ओर से खरीद की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। मंडी एसोसिएशन के प्रधान सुभाष गुप्ता ने बताया कि अब तक साढ़े छह लाख कट्टे गेहूं की आवक हो चुकी है। एक कट्टे में 50 किलो गेहूं होता है। उन्होंने विधायक को मंडी में खराब बिजली की लाइटों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि एक तिहाई लाइटें खराब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर विधायक ने मंडी बोर्ड के सचिव को फौरन खराब लाइटों को ठीक करवाने के निर्देश दिए। मौके पर मंडी एसोसिएशन के प्रधान सुभाष गुप्ता के अलावा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक सुरेंंद्र सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed