फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Incorporate yoga and meditation into your daily routine to stay healthy

Karnal News: योग और ध्यान को दिनचर्या में शामिल कर बने निरोगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Incorporate yoga and meditation into your daily routine to stay healthy
योग और ध्यान को दिनचर्या में शामिल कर बने निरोगी - फोटो : योग और ध्यान को दिनचर्या में शामिल कर बने निरोगी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। योग किसी एक दिवस पर अपनाई जाने वाली गतिविधि नहीं है, इसे नियमित रूप से दिनचर्या का हिस्सा बनाकर खासकर उम्र बढ़ने पर शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। अब घरेलू से लेकर कामकाजी महिलाएं भी इसे तेजी के साथ अपना रही हैं। कई महिलाएं तो नियमित रूप से योग कक्षाओं में जाती हैं और कई योग शिक्षिका भी बन चुकी हैं। अब वह अन्य महिलाओं को भी योगासन सिखाती हैं। जिसका फायदा भी महिलाओं को हो रहा है, वह शारीरिक रूप से तो फिट है हीं, साथ ही रोग भी उनके आसपास नहीं फटकते हैं।


तनाव कम करने में मिलती है मदद
शैलजा गुप्ता ने बताया कि वह बाबा रामदेव की प्रेरणा से योग करने लगी थी। वह प्रात: साढ़े पांच बजे मानव सेवा संघ में रोजाना योग करने जाती हैं। योग करने से जहां हमारे शरीर की थकान के साथ बीमारियां भी दूर होती हैं। तनाव तो कम होता ही है, साथ ही योग और ध्यान के माध्यम से मानसिक शांति मिलती है। नियमित अभ्यास से चिंता और अवसाद के लक्षणों में कमी आती है। प्राणायाम तकनीक जैसे अनुलोम-विलोम और भ्रामरी विशेष रूप से तनाव कम करने में प्रभावी है।
विज्ञापन




पीठ में दर्द से मिला छुटकारा
मीनाक्षी ने बताया कि उन्हें पीठ में रहता दर्द था। एक दिन वह योग कक्षा में गईं तो पता चला कि इसे दूर करने के लिए कुछ खास आसन है। उन योगासनों के साथ योग करना शुरू किया। अब ठीक हैं। उन्होंने बताया कि योग आसन विभिन्न मांसपेशियों और जोड़ों को खींचते और मजबूत करते हैं, जिससे शरीर का समग्र लचीलापन बढ़ता है। नियमित अभ्यास से आप धीरे-धीरे अपनी गतिशीलता में सुधार देखेंगे। सूर्य नमस्कार से कोर स्ट्रेंथ में वृद्धि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नींद न आने की समस्या खत्म




कविता ने बताया कि उनके हाथ और पांव मेंं दर्द रहता था लेकिन जब से उन्होंने योग शुरू किया है, अब परेशानी दूर हो गई है। उन्होंने बताया कि नियमित योग और ध्यान अभ्यास से नींद में सुधार हुआ है और अनिद्रा के लक्षण कम हुए हैं। शाम के समय योग निद्रा का अभ्यास करने से गहरी नींद आती है। ध्यान से मन शांत होता है, जिससे सोने से पहले विचारों की उथल-पुथल कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed