फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   incomplete preparation was heavy on the farmers

गेहूं खरीद: अधूरी तैयारी, किसानों पर भारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
incomplete preparation was heavy on the farmers
गेहूं खरीद का पहला दिन खामियों के नाम रहा। आधी अधूरी तैयारियों के कारण किसानों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। प्रशासन का दावा था कि किसानों को बाहर धर्मकांटे पर गेहूं को तुलवाना होगा और फिर संबंधित आढ़ती की दुकान पर अनाज को उतारकर चला जाएगा, लेकिन बाहर तुलाई होने के बावजूद अंदर फिर से गेहूं को तौलवाया गया। वहीं किसानों को आधे घंटे में मंडी से फ्री करने के दावे भी हवाई साबित हुए। दोपहर को गेहूं बेचने आए किसानों को शाम तक नंबर आने का इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा, गेट पास को लेकर भी किसानों को दिक्कत उठानी पड़ी। शाम को बूंदाबांदी ने भी किसानों की मुश्किलें बढ़ाई। वहीं, कुछ ऐसे किसानों को मैसेज किए गए, जिनकी फसल अभी तक नहीं कटी है। इससे पहले डीसी निशांत यादव ने एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया और एसडीएम नरेंद्र मलिक के साथ सुबह करनाल मंडी और शाम को तरावड़ी मंडी का दौरा किया और किसानों से बात की। डीसी ने दावा किया कि पहले दिन खरीद प्रक्रिया ठीक चली, जो भी खामियां होंगी उनको दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि जिलेभर में 173 परचेज सेंटर बनाए गए हैं। सोमवार सुबह से ही सभी मंडियों में खरीद शुरू हो गई है। मंडी के बाहर किसानों का टेंपरेचर चेक किया गया और मास्क आदि देकर उनको आगे जाने दिया गया। पहला दिन होने के कारण खरीद इतनी तेजी नहीं पकड़ पाई। सूबरी के किसान जसवंत, अक्षय कुमार ने बताया कि वे बाहर से फसल को तुलवाकर ले गये थे, लेकिन मंडी के अंदर दोबारा से तोला गया। इस कारण किसानों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा, गेट पास को लेकर भी दिक्कत रही, जबकि डीसी ने दावा किया था कि किसानों को दोबारा से तुलाई नहीं करानी होगी।
विज्ञापन

किसानों की संख्या बढ़ाने की मांग
तरावड़ी मंडी में आढ़तियों ने उपायुक्त से मांग की कि, मंडी बहुत बड़ी है, लेकिन किसान केवल 100 ही आते हैं, किसानों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि अधिक से अधिक खरीद हो सके। इस पर उपायुक्त ने सहमति जताते हुए शीघ्र ही समाधान का भरोसा दिलाया। पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र भौरिया ने सभी आढ़ती और किसानों को सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने की हिदायत दी। इस मौके पर करनाल के एसडीएम नरेन्द्र पाल मलिक, मार्केट कमेटी के सचिव गौरव आर्य, नपा सचिव बलबीर रोहिला सहित मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed