{"_id":"6240d107f821464cfe6dc108","slug":"incomplete-bridge-opened-for-traffic-playing-with-life-karnal-news-knl103108142","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवागमन के लिए खोला अधूरा पुल, जिंदगी से खिलवाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवागमन के लिए खोला अधूरा पुल, जिंदगी से खिलवाड़
विज्ञापन
नरेंद्र शर्मा
करनाल। करनाल-मेरठ सिक्स लेन सड़क पर शुगर मिल से आगे मुख्य पुल का निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही ठेकेदार ने पुल को आवागमन के लिए खोल दिया है। यह वाहन चालकों की जिंदगी से खिलवाड़ है, क्योंकि इस लापरवाही से कभी भी हादसा हो सकता है। जबकि विभागीय अधिकारियों को इसकी खबर तक नहीं है।
पड़ताल के दौरान देखा गया कि पुल का अभी काफी कार्य शेष है। पुल के ऊपर दोनों तरफ और बीच में लोहे के सरिये निकले हैं, जिनमें कभी भी वाहन चालक उलझ सकता है। वहीं, पूरे पुल पर बजरी बिखरी है, अगर अचानक बड़े वाहन के ब्रेक लगे तो हादसा हो सकता है। कई जगह बड़े होल भी हैं। सड़क पर मिट्टी के ढेर लगे हैं जो रात को दिखाई नहीं देते। लोगों का कहना है कि ठेकेदार की मनमानी किसी की जान जोखिम में डाल सकती है।
ठेकेदार के भरोसे छोड़ा काम
जानकारी के अनुसार मेरठ रोड का प्रोजेक्ट देख रहे विभाग के एसडीओ कई दिन पहले रिटायर हो चुके हैं और उनकी जगह पर कोई नहीं आया। ऐसे में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने डायमंड कंपनी के ठेकेदार के भरोसे 105 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट सौंप रखा है।
विज्ञापन
रोजाना गुजरते हैं 30 हजार वाहन
विभागीय आंकड़ों के मुताबिक करनाल-मेरठ राजमार्ग से रोजाना करीब 30 हजार छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। लोगों का कहना है कि पुल अभी शुरू करने की हालत में नहीं था क्योंकि पुल पर अभी लोहे के सरिये निकले हैं और बड़े-बडे़े होल हैं।
एक्सपर्ट व्यू
अधूरा पुल आवागमन के लिए खोल देना नियमों के खिलाफ और वाहन चालकों की जिंदगी से खिलवाड़ करना है। प्रशासन को इस पर कड़ा संज्ञान लेना चाहिए।
एडवोकेट तेजपाल, सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ
पुल पर कई जगह लोहे के सरिये निकले हैं जो रात के समय दिखाई नहीं देते, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है।
- सतबीर
संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर इसका जायजा लेना चाहिए और उचित कार्रवाई करनी चाहिए।
- राजकुमार
निर्माण कार्य पूरा होने से पहले पुल पर आवागमन शुरू करवाना समझ से परे है। पुल के जो हालात हैं उससे हादसे होने का खतरा है।
- लखन पाल
पुल पर भारी मात्रा में बजरी पड़ी है। पूरे दिन धूल उड़ती रहती है। बजरी पर गाड़ियों के टायर फिसलने से कभी भी हादसा हो सकता है।
- राजू
जल्द पूरा होगा शेष कार्य
पुल आवागमन के लिए खोल दिया गया है ताकि जो कार्य हो चुका है वह वाहनों के भार से जम सके। शेष कार्य जल्द पूरा करा दिया जाएगा। पुल पर जो सरिये निकले हैं उन पर रेत व मिट्टी के कट्टे रखवाए हैं। जहां नहीं रखे गए हैं वहां भी रखवा दिए जाएंगे। पुल पर पानी का छिड़काव करवाया जा रहा है ताकि फिसलने का खतरा न हो।
- अतुल, जेई लोक निर्माण विभाग
मैंने अभी ज्वाइन नहीं किया है। ज्वाइन करने के बाद इस मामले को चेक करवाऊंगा। अगर कहीं लापरवाही मिली तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- सज्जन सिंह, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
मेरी अध्यक्षता में जो कमेटी बनाई गई थी उसमें दो चौराहों की जांच करवानी थी जो कि चेक करवाकर रिपोर्ट सौंप दी गई है। मेरठ रोड पर पुल शुरू करने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है।
- गौरव कुमार, एसडीएम करनाल