फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Incidence of leaf-wrapped caterpillar increased in paddy due to less rain

Karnal News: बारिश कम होने से धान में बढ़ा पत्ता लपेट सुंडी का प्रकोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 07:13 AM IST
विज्ञापन
Incidence of leaf-wrapped caterpillar increased in paddy due to less rain
- फसल का नियमित निरीक्षण करने की सलाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी




निसिंग। धान की बासमती व पीआर किस्मों की फसलों में बारिश की कमी के चलते पत्ता लपेट सुंडी के प्रकोप ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसान सेठी, रजत, राजेश, संजू ने बताया कि इस बार पर्याप्त मात्रा में बारिश समय से न होने के कारण पत्ता लपेट सुंडी का प्रकोप शुरू हो गया है।
किसानों के अनुसार पत्ता लपेट सुंडी पत्ते का हरा पदार्थ चूस लेती है, जिससे पत्ता सूखने लगता है और सफेद हो जाता है। इस बीमारी से ग्रस्त पौधा कमजोर हो जाता है। यदि समय पर रोकथाम नहीं की जाए तो पौधा मर जाएगा। इसलिए किसान धान की फसल का नियमित निरीक्षण करते रहे। कृषि सहायक तकनीकी प्रबंधक संदीप कुमार का कहना है कि धान की फसल में अधिक यूरिया डाले जाने के कारण यह बीमारी पनप गई है।
विज्ञापन

कई बार धान में ज्यादा यूरिया डालने से पौधे में कच्चापन अधिक हो जाता है, जिससे पत्ता लपेट सूंडी का प्रकोप बढ़ जाता है। शुरुआत में यह बीमारी कुछ पौधों पर आती है और धीरे-धीरे आसपास के पौधों को अपनी चपेट में ले लेती है। इसलिए पत्ता लपेट सूंडी की समय रहते रोकथाम करनी जरूरी है। किसानों को धान की फसल का नियमित रूप से निरीक्षण करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसल का निरीक्षण करते रहें



सहायक तकनीकी प्रबंधक संदीप कुमार का कहना है किसान धान की फसल का लगातार निरीक्षण करते रहें। यदि धान में बीमारी के लक्षण दिखाई दें तो विशेषज्ञों की सलाह पर दवाई का छिड़काव करें। जिसमें ओरफ्लयूबेडायड 50 ग्राम, स्पिनोसैड 45 प्रतिशत एससी 75 मिली ग्राम प्रति एकड़ छिड़काव करें। दुकानदारों के बहकावे में न आकर अंधाधुंध कीटनाशक डालने से बचें, क्योंकि अधिक कीटनाशक डालने से जहां वातावरण दूषित होगा, वहीं जमीन में मित्र कीटों को नुकसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed