फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   In the name of doubling Rs.8 lakh, Rs.

रुपये दोगुने करने के नाम पर आठ लाख एंठे, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
In the name of doubling Rs.8 lakh, Rs.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। रुपये दोगुने करने के नाम पर आठ लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने पहले सम्मोहित कर 50 रुपये को कई गुना करके दिखाया। बाद में साजिश के तहत आठ लाख रुपये लेकर यूपी ले गए। यूपी के बागपत पहुंचकर एक आरोपी को दूसरी कार में आए लोग अपने साथ ले गए और खुद को यूपी की पुलिस बताया।
एसपी को दी शिकायत में फ्रेंड्स कालोनी निवासी परविन्द्र सिंह ने बताया कि उनके रिश्तेदार शास्त्री नगर निवासी अमरीक सिंह कुछ समय पहले उनकी दुकान पर आया और कहा कि जितना पैसा लगाओगे, उतना दोगुना करके मिलेगा। एक दिन वह उनके घर गए तो वहां रांवर निवासी शन्नी बैठा था। अमरीक और उसकी पत्नी ममता ने जैसे ही उन्हें पानी पिलाया वे सुध बुध खो बैठे। इस दौरान शन्नी ने कुछ अगरबत्तियां और फोटो दिए। साथ ही वह मंत्रोच्चारण करने लगा। परविन्द्र को नीचे बैठाकर नाम पूछा और उसकी जेब से 50 रुपये निकाले जिसके उन्होंने कई गुना बनाकर दिए।
विज्ञापन

दो तीन दिन बाद अमरीक सिंह दोबारा उनकी दुकान पर आया और कहने लगा कि नया प्लान आया है, अब 20 लाख रुपये के सीधे 40 लाख रुपये मिलेंगे। उसने अपने जाल में फंसाकर आठ लाख रुपये ले लिए। 25 मई को उन्हें साथ लेकर अमरीक सिंह और शन्नी बहालगढ़ जाने के लिए करनाल से निकले। जब वहां पहुंचे तो पता चला कि रुपये दोगुने करने वाला व्यक्ति बागपत चला गया है। इसके बाद वे बागपत गए। यहां एक दुकान पर चाय पीने के लिए रुके तो वहां दो व्यक्ति बाइक पर आए। शन्नी और अमरीक ने पैसे उन्हें दे दिए और उसके बदले दूसरा बैग ले लिया और कहने लगे कि काम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब मिल रही धमकियां
बागपत से वापसी के दौरान उनकी कार अभी कुछ ही दूरी पर पहुंची थी कि एक अन्य कार ने उनको ओवरटेक कर उनकी कार रुकवाई। वे खुद को यूपी की पुलिस बताकर शन्नी को साथ ले गए। इन्हें कह दिया कि वे न तो पीछे मुड़कर देखें न पुलिस को फोन करें। डरकर वे वापस घर आ गए और अमरीक सिंह अपने घर चला गया। अब पैसे मांगते हैं, तो उन्हें धमकियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed