फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   In the greed of becoming rich soon, jewelry-cash theft, four arrested

जल्द अमीर बनने के लालच में की गहने-नकदी चोरी, चार काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
In the greed of becoming rich soon, jewelry-cash theft, four arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पुलिस के डिटेक्टिव स्टाफ ने सोने के गहने व नकदी चोरी करने वाले चार आरोपियों को काबू किया है। इन आरोपियों से पुलिस नेे 412 सोने की चेन, 36 सोने की अंगूठी व एक लाख 62 हजार 500 रुपये की नकदी बरामद की गई।
डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज निरीक्षक हरजिन्द्र सिंह के अनुसार एएसआई सतीश कुमार की अध्यक्षता में टीम ने आरोपी रोहित कुमार निवासी गली नंबर-7 विकास नगर को एक मई, आरोपी मोहित कुमार निवासी शाहपुर थाना इंद्री, व बलवान निवासी नंगला रोडान थाना कुंजपुरा को 18 मई व हासिम निवासी गऊशाला रोड शामली को 22 मई को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी रोहित के खिलाफ 19 अप्रैल को सेक्टर-14 निवासी विपुल अग्रवाल ने गहने चोरी करने की शिकायत दी थी।
विज्ञापन

एक मई को पकड़े गए मुख्य आरोपी रोहित ने खुलासा किया कि वह शिकायतकर्ता विपुल अग्रवाल निवासी सेक्टर-14 करनाल के पास पिछले करीब डेढ़ साल से सैलरी पर काम करता था। इस दौरान वह कई बार दिल्ली से सोने के कीमती जेवरात आदी लेकर आता था। सैलरी कम होने के कारण व जल्द अमीर बनने के लालच में इतने सारे कीमती जेवरात देखकर मामा मोहित के साथ मिलकर सोने के कीमती जेवरात चोरी करने का प्लान बनाया और सारे जेवरात चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी मोहित ने तीसरे आरोपी बलवान के माध्यम से चोरी के जेवरात आरोपी हासिम को बेचने के लिए दे दिए और जेवरात बेचकर जो भी पैसे आने थे, उन सबका आरोपियों के बीच में बंटवारा होना था। आरोपी हासिम इस सामान में से कुछ बेचने में कामयाब भी रहा, जिसके बदले आरोपी ने रुपये भी हासिल किए थे। जिन्हें पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी बलवान व हासिम आदतन अपराधी हैं। बलवान के खिलाफ पहले भी 10 से ज्यादा मामले करनाल व कुरुक्षेत्र में चोरी व लूट के दर्ज हैं। इनमें से कई मामलों में आरोपी जमानत पर था। वहीं हासिम के खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, डकैती व स्नैचिंग के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी रोहित, मोहित, हासिम व बलवान को पहले ही जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed