{"_id":"571d7bd8607b06d4be2339c0ee7468c1","slug":"in-malaysia-won-two-bronze-medals-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेशिया से जीत लाया दो कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलेशिया से जीत लाया दो कांस्य पदक
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Sat, 26 Dec 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18 से 20 दिसंबर तक मलेशिया के कुआलांलमपुर में आयोजित वर्ल्ड योगा चैंपियनशिप में हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर वीरभान ने 2 कांस्य पदक जीते है। वीरभान मधुबन थाना में कार्यरत हैं। इससे पहले भी वीरभान 27 बार राष्ट्रीय स्तर और 6 बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता रहे है।
विज्ञापन
वीरभान योगा गेम कोटे से ही हरियाणा पुलिस में बतौर सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। उन्होंने बताया कि वर्ल्ड योगा चैंपियनशिप में उन्होंने योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से भारत का प्रतिनिधित्व किया था। प्रतियोगिता में भारत योगा का वर्ल्ड चैंपियन बना। वीरभान ने बताया कि उसने एक कांस्य पदक रिदमिक योगा प्रतियोगिता और दूसरा आसन प्रतियोगिता में प्राप्त किया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता से पूर्व पंचकुला में आयोजित योगा कैंप में भारत की योगा कोच इंदु अग्रवाल ने टीम को अच्छी तैयारी करवाई। इसके कारण ही टीम बेहतर प्रदर्शन कर पाई। वीरभान के इस मुकाम तक पहुंचने का श्रेय उसने अपने पिता जगत सिंह, योगा कोच एमएस देसवाल और हरियाणा पुलिस के अफसरों को दिया।
विज्ञापन