फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   in firing case fir on 43 persons

जमीन पर नाजायज कब्जा करने की कोशिश, फायरिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
in firing case fir on 43 persons
करनाल। इंद्री थाना क्षेत्र के कलसौरा गांव में दिन दहाड़े शस्त्रों से लैस होकर ट्रैक्टरों में आए करीब 40 से अधिक लोगों ने एक खेत पर कब्जा करने की कोशिश की। विरोध करने पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिससे दहशत फैल गई। हालांकि आसपास के लोगों के आने पर सभी भाग निकले। इस मामले में 10 नामजद व 33 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

कलसौरा गांव निवासी कुलदीप सिंह व रमेश कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि आज सुबह दस बजे कलसौरा गांव के संजीव, संजय, ओमबीर, खानपुर गांव के कर्मबीर, शेर सिंह व तीन अन्य, कोट गांव (सहारनपुर) के विकास, भोगल व नुकड़ गांव के जफर अब्बास व मुकमिल, भोपाल व 30 अन्य लोग असलाह और कई ट्रैक्टर लेकर उसके खेत पर आए और अनाधिकृत रूप से कब्जा करने की कोशिश की। सूचना मिलने पर वह पहुंचा तो सभी ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। एक ग्रामीण की गर्दन पर असलाह की बट से प्रहार किया। गांव के अन्य लोगों के पहुंचने पर भाग निकले। इससे गांव में दहशत का माहौल बन गया। जाते समय जान से भी मारने की धमकी देकर गए। उसने बताया कि इस जमीन को लेकर न्यायालय में मामला विचाराधीन है। इसके बावजूद आरोपियों ने जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की, जबकि जमीन पर लंबे समय से उसका कब्जा है। इंद्री थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed