{"_id":"694d920a14cd8d21a00b0f8f","slug":"improved-power-distribution-system-at-a-cost-of-rs-38-crore-vij-karnal-news-c-36-1-amb1001-155275-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"38 करोड़ की लागत से सुधरेगी बिजली वितरण व्यवस्था : विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
38 करोड़ की लागत से सुधरेगी बिजली वितरण व्यवस्था : विज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी में बिजली वितरण व्यवस्था को ठीक करने के लिए बड़ा कार्यक्रम शुरू किया गया है। जिस शहर में पूर्व की सरकारों ने 38 पैसे तक नहीं लगाए, वहां वितरण क्षेत्र सुधार योजना (आरडीएससएस) के तहत 38 करोड़ रुपए की लागत से बिजली के ढांचे को सुदृढ़ किया जा रहा है। आज वर्तमान सरकार के समय अरबों रुपये की लागत से अंबाला छावनी में विकास कार्य करवाए हैं।
हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने वीरवार को छावनी के कबाड़ी बाजार में वितरण क्षेत्र सुधार योजना के तहत बिजली वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के कार्य की शुरूआत करने के बाद जनसमूह को संबोधित करते हुए दी। ऊर्जा मंत्री ने कहा, सारे शहर का बिजली का ढांचा सुधरने वाला है ताकि लोग काम धंधे कर अपने व्यापार में तरक्की करें। यह काम आगामी एक वर्ष तक पूरा हो जाएगा।
डेढ़ लाख उपभोक्ताओं को होगा फायदा : ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि 38 करोड़ रुपये की लागत से सात नए फीडरों का निर्माण किया जाएगा, इससे लोड का संतुलन बेहतर होगा और स्थिर वोल्टेज मिलेगी। इन सभी कार्यों के पूर्ण होने के पश्चात लगभग डेढ़ लाख नागरिकों को इस योजना का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। किसानों, घरेलू उपभोक्ताओं, व्यापारियों एवं उद्योगों, सभी को बेहतर व निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इस योजना के तहत प्रकार 127 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे ताकि वोल्टेज की समस्या न रहे। कई पुराने ट्रांसफार्मर जो सड़कों या रास्तों पर लगे हैं, वह भी शिफ्ट किए जाएंगे। इसी प्रकार 617 किलोमीटर एसीएसआर कंडक्टर, 454 किलोमीटर एलटी एक्सएलपीई केबल बदली जाएगी जोकि आधुनिक इन्सूलेटिड तार से बदली जाएगी तथा 28 किलोमीटर एचडी एक्सएलपीई केबल बिछाई जाएगी, इससे फॉल्ट की घटनाओं में कमी आएगी और बिजली आपूर्ति अधिक सुरक्षित व विश्वसनीय बनेगी, इसके साथ ही नेटवर्क को और अधिक मजबूत करने के लिए 6131 नए पीसीसी पोल स्थापित किए जाएंगे, इससे ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में बिजली ढांचे को नई मजबूती मिलेगी।