फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Importance of sports stories in all round development

Karnal News: सर्वांगीण विकास में खेल-कहानियों का महत्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Importance of sports stories in all round development
प्राथमिक विद्यालय में चल रही निपुण हरियाणा मिशन की कार्यशाला
विज्ञापन

इंद्री। राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय में निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत चल रही बाल वाटिका प्रशिक्षण कार्यशाला के चौथा दिन शानदार रहा। इस दौरान मुक्त खेल एवं निर्देशित खेलों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. गुरनाम सिंह मंढान ने प्रशिक्षण कार्यशाला में विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेल, कहानियां, कविताओं, शारीरिक और मानसिक खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुक्त खेल में बच्चे कक्षा कक्ष एवं स्कूलों में खेलों का स्वयं चयन करते हैं। जबकि निर्देशित खेलों में अध्यापक के सानिध्य में खेल खेलते हैं। जिसमें अध्यापक खेलों के नियम बच्चों की रुचि के अनुसार तय करते हैं। उन्होंने कहा कि बाल मन की गहराई को समझ कर बच्चों के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार और उत्साह जनक वातावरण बनाना चाहिए। इस अवसर पर पूजा गर्ग, सुखविंद्र कांबोज, अनिल आर्य, रजत शर्मा, सुनंदा, अनुपमा और महिंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed