फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   IMA Walkathon spreads the message of health awareness

Karnal News: आईएमए वॉकथॉन से दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

Mon, 13 Apr 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 13 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
IMA Walkathon spreads the message of health awareness
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण का स्वागत करते आईएमए के सदस्य। प्रवक्ता
करनाल।
विज्ञापन


स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की स्थानीय इकाई ने रविवार को वॉकथॉन का आयोजन किया। मुख्य उद्देश्य महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
करनाल क्लब से सिविल अस्पताल तक निकाली गई वॉकथॉन में डॉक्टरों, नर्सिंग विद्यार्थियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वॉकथॉन के शुभारंभ के मौके पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि बेहतर समाज के निर्माण के लिए स्वास्थ्य, विकास और व्यवस्थाओं के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने एचपीवी वैक्सीन को सर्वाइकल कैंसर से बचाव का प्रभावी माध्यम बताया। कहा कि बेटियों को समय रहते यह टीका अवश्य लगवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में जागरूकता संदेशों वाले बैनर लेकर लोगों को कैंसर से बचाव और नियमित जांच के प्रति प्रेरित किया। आईएमए के पदाधिकारियों ने बताया कि देश में हर साल बड़ी संख्या में महिलाएं सर्वाइकल कैंसर की चपेट में आ रही हैं। समय पर टीकाकरण और जागरूकता से इस बीमारी को काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित है और इसके प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की मेयर रेणु बाला गुप्ता ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बेटियों के टीकाकरण के प्रति गंभीर रहें।


वॉकथॉन में विभिन्न सामाजिक संगठनों, रोटरी क्लब, जेसीआई की शाखाओं, भारत विकास परिषद और अन्य संस्थाओं के सदस्यों की भागीदारी रही। सिविल अस्पताल पहुंचकर वॉकथॉन का समापन हुआ। सीएमओ डॉ. पूनम चौधरी, आईएमए प्रधान डॉ. सलील गुप्ता, महासचिव डॉ. कुनाल खन्ना, वित्त सचिव डॉ. आशुतोष मित्तल, संयुक्त सचिव डॉ. निधि दहिया, डॉ. पारुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed