फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Illegal connection made in the corporation's main sewerage line

Karnal News: निगम की मुख्य सीवरेज लाइन में कर दिया अवैध कनेक्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Illegal connection made in the corporation's main sewerage line
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। होटल नूर महल रोड के पास सेक्टर-32 क्षेत्र में निगम की मुख्य सीवर लाइन में अवैध कनेक्शन कर लिया गया। इमारत मालिक ने पहले 1200 फीट अवैध सीवर लाइन बिछाई फिर मैनहोल तैयार किया और इसे निगम की मुख्य सीवरेज लाइन में जोड़ दिया।



मामले में नगर निगम ने ओपी ज्वेलर्स के विकास बंसल को नोटिस जारी किया है। निगम ने दो दिन में जवाब देने के लिए कहा है। जवाब न देने या संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर अवैध निर्माण को हटाने के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निगम अधिकारियों के अनुसार बिना किसी अनुमति और तकनीकी स्वीकृति के मुख्य सीवर लाइन से इमारत की लाइन को जोड़ दिया गया।निगम के नोटिस में विकास बंसल को निर्देश दिए गए हैं कि वह दो दिन के भीतर दस्तावेज प्रस्तुत कर बताएं कि किस अनुमति के तहत पाइपलाइन डाली और मैनेहोल बनाए। निगम ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में जवाब नहीं मिलने पर अवैध पाइप लाइन और मैनेहोल को ध्वस्त कर दिया जाएगा तथा सीवर लाइन को पूर्व स्थिति में लाया जाएगा। कार्रवाई के दौरान आने वाला पूरा खर्च संबंधित व्यक्ति से वसूला जाएगा। साथ ही हरियाणा नगर निगम अधिनियम-1994 के तहत जुर्माना और अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम के कार्यकारी अभियंता प्रदीप कल्याण ने कहा कि नगर निगम की सीवर लाइन में अवैध कनेक्शन करने के मामले में नोटिस देकर 2 दिन में जवाब देने के लिए कहा गया है। इसके बाद निगम कार्रवाई कर सीवर लाइन को भी ध्वस्त करेगा और इसका हर्जाना भी वसूलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed