{"_id":"8d499ec32a07145059028f56e991f488","slug":"illegal-possession-of-three-acres-of-city-council","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद की साढ़े तीन एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद की साढ़े तीन एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा
अमर उजाला, कैथ्ाल
Updated Fri, 20 Dec 2013 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृपाल आश्रम के निकट नगर परिषद की करोड़ों रुपये से भी अधिक कीमत की लगभग
विज्ञापन
साढ़े तीन एकड़ जमीन अवैध कब्जों की गिरफ्त में है। यहां लोगों द्वारा
रातोंरात धड़ल्ले से निर्माण किया जा रहा है।
वीरवार को परिषद के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जमीन के कागजात भी लिए हैं। साथ ही निशानदेही के लिए भी कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं इस जमीन का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। प्रशासनिक खुफिया तंत्र ने भी अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है कि आखिरकार जमीन को लेकर वास्तविक स्थिति क्या है।
रातोंरात किया जा रहा निर्माण
कृपाल आश्रम के निकट नगर परिषद की लगभग साढ़े तीन एकड़ जमीन थी। जो इस समय लगभग खुर्दबुर्द हो चुकी है। यहां पिछले कई दिनों से जारी निर्माण के बाद वीरवार को परिषद के अधिकारी जांच के लिए पहुंचे तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। जमीन पर धड़ल्ले से निर्माण किया जा रहा है। परिषद अधिकारियों ने इस जमीन के कागजात जांचने का काम शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि यहां करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन को शहर के प्रभावशाली लोगों द्वारा कब्जाया जा रहा है।
नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता ठाकुर लाल शर्मा ने बताया कि परिषद की यहां लगभग साढ़े तीन एकड़ जमीन है। जिसके लिए वर्ष 1974-75 तक भी लोक नाथ नामक व्यक्ति को पट्टे पर दी जाती थी। इसके बाद से इस जमीन की संभाल नहीं हो पाई। अब पता चला है कि इस जमीन पर कब्जे किए जा रहे हैं। वीरवार को परिषद के कर्मचारियों ने वहां का दौरा किया है। जमीन के कागजात निकलवाने के लिए ड्यूटी लगा दी गई है। साथ ही यहां परिषद की जमीन की निशानदेही के लिए भी प्रशासन को लिखा गया है। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए यहां से परिषद की जमीन को खाली करवाया जाएगा। उधर, सूत्रों के अनुसार यहां जो लोग जमीन से प्लॉट काट कर बेच रहे हैं, उनकी रजिस्ट्रियों की भी जांच शुरू कर दी गई है कि उनकी जमीन वास्तव में कहां है और कौन से नंबर की जमीन को बेचा जा रहा है। खुलासा होने पर बड़ी कार्रवाई भी हो सकती है।
अन्न देव तालाब में पांच बड़े गोदाम गिरवाए
नगर परिषद की जमीन पर अवैध कब्जों की शिकायतों के बाद वीरवार को परिषद अधिकारी सक्रिय नजर आए। सुबह-सुबह परिषद के कार्यकारी अभियंता ठाकुर लाल शर्मा, तहसीलदार रोशन लाल, डीएसपी रविंद्र तोमर के नेतृत्व में पांच बड़े गोदामों को गिरवा दिया गया। इस अवैध कब्जे को गिरवाए जाने के बाद मलबे को भी परिषद ने अपने कब्जे में ले लिया है। अन्न देव तालाब पर पिछले कई वर्षों से भूमाफिया की नजर लगी है। यहां पहले भी परिषद ने अवैध कब्जे हटवाए थे। लेकिन इस जमीन पर गिद्द दृष्टि लगाए बैठे भूमाफिया द्वारा कोहरे का फायदा उठाकर एक बार फिर से अवैध निर्माण किया जा रहा है। कार्यकारी अभियंता ठाकुर लाल शर्मा ने कहा कि परिषद ने पांच बड़े गोदाम गिरवाए गए हैं। परिषद की जमीन पर अवैध कब्जे नहीं होने दिए जाएंगे।