{"_id":"6924c09c0a0081123c01cc24","slug":"ignou-exams-begin-on-december-1-with-23-centres-including-10-jails-karnal-news-c-18-knl1018-787616-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: इग्नू की परीक्षा एक दिसंबर से शुरू, 10 जेलों समेत 23 केंद्र बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: इग्नू की परीक्षा एक दिसंबर से शुरू, 10 जेलों समेत 23 केंद्र बने
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की वार्षिक परीक्षाएं एक दिसंबर से शुरू हो रही हैं, जो 14 जनवरी 2026 तक चलेंगी। घर बैठे अपनी नौकरी व कामकाज के साथ ही पढ़ाई करने वाले प्रदेश के 30 हजार परीक्षार्थी इस परीक्षा में हिस्सा लेंगे। परीक्षा को लेकर करनाल स्थित क्षेत्रीय कार्यालय ने विभिन्न जिलों में 23 केंद्र बनाए हैं। इनमें से 10 केंद्र अलग-अलग जिलों के जेल में भी हैं, जहां बंदी व कैदी परीक्षार्थी भी परीक्षा देंगे।
परीक्षा को लेकर इग्नू ने प्रवेशपत्र (हाल टिकट) जारी कर दिए हैं, जिन्हें परीक्षार्थी इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। बिना प्रवेशपत्र के केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी। इसके लिए निर्धारित समय से 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना जरूरी होगा। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने बताया कि सुबह के सत्र में परीक्षा 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। वहीं, शाम के सत्र में परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी।
केंद्रों पर हुआ ओरिएंटेशन कार्यक्रम
सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं बहुत व्यवस्थित और सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। क्षेत्रीय केंद्र की तरफ से सभी परीक्षा नियंत्रकों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम भी आयोजित किया गया। इसमें उन्हें परीक्षाओं से जुड़ी विभिन्न जानकारियां मुहैया करवाई गई। अधिकारियों की ओर से विद्यार्थियों को हिदायत है कि परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र के अलावा अपना आई कार्ड भी साथ लेकर केंद्र पर जाएं।
विज्ञापन
यहां बनाए गए केंद्र
करनाल में तीन केंद्र बने हैं। इसके अलावा भिवानी, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, सिरसा, सोनीपत, पानीपत और रोहतक में केंद्र बनाए गए हैं। करनाल में बुद्धा कॉलेज, विनायक पॉलिटेक्निक काछवा और एक जेल में केंद्र बनाया है।
इग्नू की परीक्षाएं एक दिसंबर से शुरू होकर 14 जनवरी तक चलेंगी। परीक्षाओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। विद्यार्थी अपनी तैयारी के साथ ही परीक्षा दें। परीक्षा के लिए निर्धारित समय से पूर्व ही केंद्र पर पहुंचें। किस विषय की परीक्षा कब होगी, इसकी जानकारी वेबसाइट पर डेटशीट के जरिये दी गई है। - डॉ. धर्मपाल, क्षेत्रीय निदेशक, इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल