फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   If work is not done in 15 days action angaist officers

15 दिन में काम नहीं हुआ तो नपेंगे अफसर

Wed, 16 Oct 2013 12:15 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Wed, 16 Oct 2013 12:15 AM IST
विज्ञापन
If work is not done in 15 days action angaist officers
कुरुक्षेत्र में सरकारी अफसरों की कार्यशैली और कार्यकुशलता का आंकलन अब टाइम लिमिट (टीएल) वेबसाइट से होगा। इस वेबसाइट के खाके में दर्ज शिकायत को संबंधित विभाग के अधिकारी को 15 दिन के भीतर समाधान करना होगा।
विज्ञापन


तय समय अवधि के बाद शिकायत या समस्या का समाधान न होने पर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीसी निखिल गजराज ने मंगलवार देर शाम लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित अधिकारियों की मासिक बैठक में इसको लेकर दिशानिर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


डीसी के मुताबिक समस्याओं के समाधान के लिए कुरुक्षेत्र जिले में टाइम लिमिट ग्रिवेंस वेबसाइट तैयार की गई है। इस वेबसाइट का विभाग के अनुसार खाका तैयार किया गया है। सोमवार तक सभी अधिकारियों को विभाग के अनुसार पासवर्ड जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सूचना केंद्र (एनआईसी) की ओर से टाइम लिमिट के लिए विशेष साफ्टवेयर तैयार किया है। इस साफ्टवेयर में दिए गए प्रफोर्मा में अधिकारी समस्या का समाधान कर विस्तृत रिपोर्ट भी पेश करेेगा। इसके बाद शीघ्र ही इसकी साफ्ट कॉपी मोड्यूल भी अधिकारियों को दिया जाएगा।

सीधा डीसी करेंगे मॉनिटरिंग  

फिलहाल ये कार्रवाई उन विभागों के लिए अमल में लाई जाएगी, जिनकी शिकायतें ज्यादा होती हैं। ऐसे विभागों में समस्याओं का समाधान न होने पर लोग सीधे डीसी से शिकायत कर सकेंगे। इसके बाद ये शिकायत संबंधित विभाग के पास भेजी जाएगी और 15 दिन के भीतर इस समस्या का समाधान कराने के लिए डीसी की सीधी नजर होगी। यदि 15 दिन के भीतर समस्या का समाधान न हुआ तो संबंधित अधिकारी पर सख्त कार्रवाई हो सकेगी।

गैर हाजिर अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
उपायुक्त ने मासिक बैठक में बिना अनुमति गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के लंबित 64 मामलों में तुरंत कार्रवाई की जाए। केसों के संबंध में समय पर सूचना नहीं देने वाले विभाग के खिलाफ उच्च न्यायालय द्वारा कार्रवाई करने की सूरत में संबंधित अधिकारी के खिलाफ उनके मुख्यालय को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।

नशे पर शिकंजा कसने के निर्देश
उपायुक्त ने दो बकाया डीओ लैटर का जवाब तुरंत देने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें। उपायुक्त ने पिहोवा व शाहाबाद में नशे की बिक्री पर संज्ञान लेते हुए कहा कि पिहोवा और शाहाबाद के एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में नशे का धंधा करने वालो पर शिकंजा कसें और पुलिस की मदद लेकर गोपनीय तरीके से रेड भी करें।

लोगों की संतुष्टि की तरफ ध्यान दें अफसर
डीसी ने बैठक में अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि वे वाहवाही लूटने के लिए आंकड़ों की बजाए लोगों की समस्या का समाधान करके उन्हें संतुष्ट करने की तरफ ज्यादा ध्यान दें, ताकि लोगों में असंतोष की भावना पैदा न हो और प्रशासन के प्रति एक अच्छा संदेश जाए।


ये अधिकारी रहे उपस्थित
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त यश गर्ग, थानेसर के एसडीएम अशोक बांसल, पिहोवा के एसडीएम एचसी भाटिया, शाहाबाद के एसडीएम राजेश कुमार, सीटीएम सतबीर कुंडू, आरटीए सुशील मलिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed