फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   If Punjab does not release water, INLD will block the road

Karnal News: पंजाब ने पानी नहीं छोड़ा तो इनेलो करेगी रास्ता बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
If Punjab does not release water, INLD will block the road
करनाल। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के व्यापार सेल के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन चौधरी ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने कहा कि इनेलो ने पंजाब सरकार को 25 मई तक का समय दिया है। यदि इस निर्धारित अवधि में पंजाब ने हरियाणा के हक का पानी नहीं छोड़ा तो एक दिन के लिए इनेलो की तरफ से पंजाब की तरफ जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी प्रदेश में शून्य हो गई है। जजपा के मुखिया अब इनेलो सुप्रीमो रहे स्वर्गीय ओमप्रकाश चौटाला की तस्वीरें अपने पोस्टरों पर लगाकर जनता के बीच जाने की बात कर रहे हैं, जनता अब उन्हें सबक सिखाएगी। बैठक में शिव बजाज, रिंकू चौधरी, राजन कालड़ा, नीरज चौधरी, अरुण कांबोज व तरुण कांबोज आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed