फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   if not paid rent labour commit suicide

मकान का किराया नहीं दे सका मजदूर तो फांसी लगाकर की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
if not paid rent labour commit suicide
लॉकडाउन के कारण पैदा हुई आर्थिक तंगी अब जानलेवा हो चली है। खेड़ा कालोनी निवासी एक मजदूर युवक जिस कमरे में रहता था, उसका किराया तक नहीं चुका पा रहा था। परेशान होकर उसने कमरे में ही पंखे के हुक में फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि मकान मालिक किराए को लेकर उसे परेशान कर रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मां की शिकायत के आधार पर मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डेहा बस्ती निवासी बिमला ने सिटी थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया कि बीमारी के कारण वह घर पर अपने दो लड़कों के साथ रहती है। सबसे बड़ा लड़का मानसिक तौर पर असामान्य है। दूसरा लड़का मजदूरी करता है। सबसे छोटा बेटा दुल्ली चंद खेड़ा कालोनी में किराये के घर में रहता है और अविवाहित था। दुल्ली चंद हलवाई के पास दिहाड़ी का काम करता था लेकिन लॉकडाउन के कारण दिहाड़ी नहीं लग पा रही थी, जिसके चलते मकान का किराया नहीं दे सका। मकान मालिक उसे किराए के लिए परेशान करते थे जिससे वह परेशान रहने लगा था। दुल्ली चंद ने रात में अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार उन्हें खेड़ा कालोनी में एक व्यक्ति द्वारा अपने किराये के कमरे में फांसी लगाने की सूचना मिली थी। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने जब दरवाजे को धकेल कर खोला तो छत के अंदर बनी कुंडी में दुल्ली चंद लटका था। उसने तार का फंदा बनाया था। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed