{"_id":"62685d5793f86a4fe21ff65e","slug":"if-not-follow-traffic-rule-will-be-fine-karnal-news-knl106242885","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर माह चलेगा विशेष अभियान, यातायात नियम न मानने वालों के होंगे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर माह चलेगा विशेष अभियान, यातायात नियम न मानने वालों के होंगे चालान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सड़क पर अब यातायात नियमों की अवहेलना करना जेब पर भारी पड़ेगा। करनाल पुलिस की ओर से यातायात नियमों को तोड़कर चलने वालों के विशेष रूप से हर माह अभियान चलाकर चालान किए जाएंगे। खासकर सड़कों पर गलत तरीके से वाहन पार्किंग करने वाले, बिना सीट बेल्ट और तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। इसे लेकर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने निर्देश जारी किए हैं।
वे मंगलवार को लघु सचिवालय में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि हर माह अभियान चलाकर कार्रवाई करने से यातायात भी नियंत्रण में रहेगा और नो पार्किंग में वाहनों के खड़ा होने से जाम की स्थिति से भी निजात मिलेगी। इसके बाद उन्होंने सड़कों की समस्याओं के कई मामले देखकर लोक निर्माण विभाग (भवन व सड़कें) और नगर निगम व अन्य विभागों के अधिकारियों से कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर मासिक बैठक में आए मुद्दों पर कार्रवाई करने से बेहतर होगा कि अपने-अपने एरिया का सर्वे कर वहां की समस्याएं देखें और उनका यथा उचित समाधान करें, मीटिंग में निर्देश लेकर कार्रवाई करने का इंतजार न करें। बैठक में कुल 13 मामलों में से नौ का समाधान हुआ, जबकि चार को लंबित रखा गया। वहीं नई आई नौ शिकायतों पर भी अगली बैठक से पहले कार्रवाई के आदेश दिए। आरटीए सचिव डॉ. सुभाष चंद्र ने एजेंडा प्रस्तुत किया। उन्होेंने बताया कि पुलिस ने मार्च में 9308 चालान करके 30.82 लाख रुपये जुर्माना वसूला। इसी तरह आरटीए टीम ने 324 ओवरलोड वाहनों के चालान करके 1.22 करोड़ जुर्माना वसूला। ब्यूरो
ड्रेन का अस्टीमेट तैयार, नहीं शुरू हुआ काम
तरावड़ी में एनएच के पास बरसाती पानी की ड्रेन का मुद्दा फिर चर्चा में आया। ड्रेन 1395 मीटर लंबी बनाई जानी है, इसका 400 मीटर एरिया नगर निगम का है और शेष खंड में आता है। फिर भी ड्रेन को बनाने के लिए पंचायती राज ने 73 लाख रुपये का अस्टीमेट बनाया था, लेकिन इस पर काम शुरू नहीं हुआ था। एडीसी ने एसडीएम को एनएचएआई से एनओसी लेकर इसकी प्रपोजल बनाने के निर्देश दिए। जिसमें यह भी तय होगा कि काम को कौन करेगा।
विज्ञापन
पैसा जमा कराने के बाद रेलवे नहीं दिखा रहा रुचि
28 जनवरी से घोघड़ीपुर ओवर ब्रिज से लेकर रेलवे अंडर ब्रिज हांसी रोड तक 165 मीटर की सर्विस रोड बनाने का भी लंबित है। नगर निगम की एक्सईएन मोनिका शर्मा ने बताया कि इस काम के लिए रेलवे को पैसा जमा करवाया गया था लेकिन अभी तक उधर से कोई रुचि नहीं दिखाई गई। इस पर अतिरिक्त उपायुक्त ने एसडीएम को साइट विजिट के निर्देश दिए। साथ ही आरटीए सचिव को निर्देश दिए कि रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर उनसे इसका स्टेटस मंगवा लें ताकि आगामी कार्रवाई की जा सके।
यह भी लिए निर्णय
- मेरठ रोड़ से सेक्टर 4-5 टी- प्वाइंट पर बने स्पीड ब्रेकर पर रोड मार्किंग की जाएगी।
- कैथल रोड पुल के पास बने चौंक के चबूतरे के पास स्पीड लिमिट साइन बोर्ड लगेगा। इसके लिए एसडीएम कमेटी के सदस्यों के साथ जाकर निरीक्षण करेंगे।
- ई-रिक्शा पर नंबर प्लेट लगाने का कार्य दोबारा शुरू होगा।
- सदर बाजार में दुकानों के आगे खंभों पर लटकते बिजली के मीटरों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।