फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   If he refused to change the shoes, the shopkeeper broke his teeth.

जूते बदलने से मना किया तो युवकों ने दुकानदार से की हाथापाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
If he refused to change the shoes, the shopkeeper broke his teeth.
नीलोखेड़ी। दुकानदार ने तीन महीने बाद जूते बदलने से मना किया तो दो युवकों ने दुकानदार दविंद्र कुमार के साथ हाथापाई कर दी। इस दौरान युवकों ने दविंद्र कुमार के मुंह पर कड़ा मारकर घायल कर दिया। इसके बाद भीड़ का लाभ उठाते हुए फरार हो गए। घायल को सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन

कुनाल शूज पैलेस के मालिक दविंद्र कुमार ने बताया कि वे दुकान पर बैठे अन्य ग्राहकों को जूते दिखा रहे थे। इसी दौरान दो युवक आए और जूता बदलने के लिए कहने लगे। दविद्र कुमार के अनुसार युवक जूता करीब 3 महीने पहले खरीदकर ले गए थे और धोकर वापस लेने के लिए कहने लगे। इसलिए उसने मना कर दिया। इस बात को लेकर युवकों ने बहस की और गाली देते हुए हाथापाई करने लगे। जिससे उसका दांत टूट गया। पुलिस चौकी प्रभारी कृष्ण चंद ने बताया कि दविंद्र कुमार की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed