फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   I will keep waiting for you, come Piya, come out...

Karnal News: तेरा करू गिन गिन के इंतजार, आजा पिया आई बाहर...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
I will keep waiting for you, come Piya, come out...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। रविवार को अटल पार्क में चाहत कराओके अकादमी की ओर से गीत संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छोटों से लेकर बड़ों तक ने अपनी प्रतिभा दिखाई। सबसे पहले नीरू ने हनुमान चालीसा का पाठ और उसके बाद तेरा करू गिन गिन के इंतजार, आजा पिया आई बाहर गीत पेश किया। जिस पर लोग थिरकने लगे।
कलाकार विनोद वर्मा ने गीत गाया- जो तुमको हो पसंद वही बात कहेंगे, तुम दिन को कहो रात तो हम रात कहेंगे गीत गाकर सभी को भाव विभाेर कर दिया। नरेंद्र वर्मा ने सारा जमाना हसीनों का दीवाना, जमाना कहे फिर क्यूं बुरा है दिल लगाना गीत गाकर सभी को झूमने पर विवश किया। पल्लवी ने लोग कहते है भगवान आते नही, तुम सबरी के जैसे बुलाते नही भजन गाया और उसके बाद ये रात ये मौसम ये नदी का किनारा, ये चंचल हवाएं गीत गाया। छोटी बच्ची काव्य ने हौले हौले नच मुंडया आंख न तू मेरे उते रख मुंडया गाने पर नृत्य किया।
विज्ञापन

गौरी ने छोटा बच्चा जान के न कोई आंख दिखाना रे गीत पर डांस किया। इस अवसर पर विनोद वर्मा ने बताया कि उनकी अकादमी रविवार दोपहर को अटल पार्क में सभी को खुला मंच प्रदान करती हैं ताकि किसी के अंदर भी कोई प्रतिभा छुपी हुई तो यहां आकर अपनी प्रस्तुति दे सके। इस अवसर पर चांद कश्यप, किरन चड्डा, सुमित मिगलानी और नीरू के साथ अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed