करनाल। गोकर्ण गो सेवा संस्था के स्थापना दिवस पर आयोजित संकीर्तन और कथा को बुधवार देर रात्रि विश्राम दिया गया।
बुधवार शाम को पंडित विनोद शास्त्री ने पूजा और जोत प्रचंड करवा संकीर्तन का शुभारंभ करवाया। कलाकार राहुल कश्यप ने, तुम्हारी कृपा से खाटू वाले हमारा जीवन महक रहा है। मिला है इतना तुम्हारे दर से, न कोई औकात न कोई हुनर है मुझमें प्यारे...। हुई कृपा जब से तुम्हारी ये खोटा सिक्का भी चल रहा है... भजन गाया जिस पर भक्त झूम उठे। कृष्णा ने, बड़ी उम्मीद लेकर के तुम्हारे दर पे आया हूं तेरा ही आसरा है भजन गाया। प्रियंका मालरा ने, राधा राम की लगाई फुलवारी के पत्ता पत्ता श्याम बोलदां... भजन गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। मिताली, विकास झा, मायरा, मनीष व गोविंद ने भी भजन गाए।
संस्था के प्रधान सेवक एवं संस्थापक दिनेश गोकर्ण ने कहा कि करनाल में गोवंश के इलाज के लिए विशाल चिकित्सालय निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर सुभाष गुप्ता, राजीव चौधरी, नीरज सिंगला, आशीष जैन, अभिषेक गोकर्ण, रजत शर्मा माैजूद रहे। संवाद