{"_id":"58e2947a4f1c1b00705b41a8","slug":"i-am-jat-leader-not-me-i-am-a-worker-worker-of-bjp-barala-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं जाट नेता नहीं, मैं भाजपा का कर्मठ कार्यकर्ता हूं : बराला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं जाट नेता नहीं, मैं भाजपा का कर्मठ कार्यकर्ता हूं : बराला
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
Updated Mon, 03 Apr 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
मैं जाट नेता नहीं, मैं भाजपा का कर्मठ कार्यकर्ता हूं : बराला
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वे जाट नेता नहीं हैं, बल्कि पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता हैं। भाजपा अनुशासित और संगठन की पार्टी है, इसमें किसी जाति बिरादरी को लेकर सोच नहीं रखी जाती है, बल्कि सभी को साथ लेकर चलने सोच रखी जाती है। एक अन्य सवाल पर बराला ने कहा कि न तो मुख्यमंत्री के कार्यों को लेकर किसी में कोई नाराजगी है और न ही कोई परिवर्तन की बात है। कोई विधायक नाराज नहीं है और न ही डिप्टी सीएम बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने मुख्यमंत्री के कार्यों से संतुष्ट हैं या नहीं के सवाल पर कहा कि जहां हर कोई संतुष्ट हो जाता है, वहां विकास रुक जाता है। अगर कोई विधायक अपनी बात कह रहा है तो वह केवल विकास के लिए रहा है, इसमें नाराजगी वाली कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
एक अन्य सवाल पर बराला ने कहा कि अगर किसी को लगता है कि कोई गलत कार्य कर रहे हैं तो उनके खिलाफ कोर्ट है, लोग कोर्ट में जा सकते हैं। नौकरियां या फिर टेंडरों के मामले में यदि कोई प्रोसेस में दिक्कत हुई है तो कोर्ट में चेलेंज किया जा सकता है। यहां पर कोई तानाशाही सरकार तो है नहीं। सिस्टम बनाकर भ्रष्टाचार को समाप्त करने को लेकर प्रयास किये जा रहे हैं। इसमें समय लगता है। वहीं, भाजपा सरकार के बारे में बराला ने दावा किया कि हर हलके में समान विकास कार्य कराए जा रहे हैं। विपक्षियों के पास कोई मुद्दा नहीं है, विपक्षी केवल लोगों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। इस अवसर पर घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण, नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी, एडवोकेट वेदपाल, जगमोहन आनंद, मेयर रेनू बाला गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन